{"_id":"648c9e168fc3a726710e8a24","slug":"death-case-in-usnagar-sitarganj-news-c-8-1-169041-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सड़क हादसे में ढाबा स्वामी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सड़क हादसे में ढाबा स्वामी की मौत
Fri, 16 Jun 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। ग्राम बमनपुरी निवासी धर्मेंद्र वर्मा (50) पुत्र सुखदेव वर्मा सिडकुल क्षेत्र में ढाबा चलाते थे। वह रात में भी वहीं रहते थे। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार रात वह बाइक से अपने घर से सिडकुल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बमनपुरी पुलिया के पास धर्मेंद्र की बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। आसपास के लोगों ने आपातकालीन एंबुलेंस सेवा 108 से धर्मेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां मौजूद डॉक्टर ने उन्हेंं मृत घोषित कर दिया। पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। एसआई महेश चंद ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज जांची। परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आरोपी को पकड़ा जाएगा।
धौरा डैम में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ ने निकाला
किच्छा। दोस्तों के साथ बृहस्पतिवार को धौरा डैम पर नहाने गए ग्राम गउघाट निवासी फुरकान का शव जिला मुख्यालय से आई एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। ग्राम गउघाट निवासी फुरकान (22) पुत्र अशफाक बृहस्पतिवार को अपने दोस्तों के साथ शाम को धौरा डैम पर नहाने गया था। इस दौरान यहां पर एक भंवर में फुरकान डूब गया। बाद में उसके दोस्तों ने चीख पुकार मचाई तो पुलिस के साथ स्थानीय लोग पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों ने फुरकान को खोजने का काफी प्रयास किया लेकिन उसका पता नही चला। बाद में पुलिस ने जिला मुख्यालय से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया लेकिन देर होने और डैम में काई होने के कारण राहत काम नही हो सका। शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने सुबह सात बजे से फुरकान को डैम से खोजने का काम शुरु कर दिया। कलकत्ता फार्म चौकी प्रभारी दिनेश भट्ट ने बताया कि नौ बजे टीम फुरकान का शव खोजने में सफल हो गई।