{"_id":"64d7c04e226e2bbd630b0d16","slug":"death-case-in-gadarpur-accident-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-2593-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार की मौत
Sat, 12 Aug 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 12 Aug 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
राजू सिंह नेगी। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदरपुर। बाजपुर से लौट रहे एक युवक की बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
ग्राम अहमदनगर खानपुर पश्चिम निवासी अमर सिंह का पुत्र राजू सिंह सैनी (24) बाजपुर की एक फैक्टरी में एचआर मैनेजर था। शुक्रवार देर शाम राजू सिंह सैनी बाजपुर से घर लौट रहा था। खेमपुर टंकी के पास राजू सिंह की बाइक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने व्हील में फंसे राजू सिंह को बाहर निकाला। परिजनों ने राजू को किच्छा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसकी मौत हो गई। शनिवार को राजू सिंह के पिता अमर सिंह ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। राजू अपने पीछे माता-पिता एवं छोटे भाई सूरज सिंह को छोड़ गया है।
संदिग्ध हालात में स्वच्छक की मौत
सितारगंज। नगर की वाल्मीकि बस्ती वार्ड छह निवासी राधेश्याम वाल्मीकि के पुत्र गौरव वाल्मीकि (19) को रविवार सुबह करीब 6:30 बजे बेहोश समझकर सरकारी अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल की चिकित्साधीक्षक डॉ. अभिलाषा पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद एसआई संजय बोरा ने शव परिजनों को सौंपा। गले पर निशान और होंठ नीले होने के कारण प्रथम दृष्ट्या पुलिस समेत डॉक्टर ने भी फंदा लगने से मौत की आशंका जताई है। गौरव एक बैंक में स्वच्छक था।