फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Deadly attack on a couple going to the market

Udham Singh Nagar News: हाट जा रहे दंपती पर जानलेवा हमला

Sat, 28 Jun 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 28 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on a couple going to the market
पंतनगर। विवि परिसर में हाट जा रहे दंपती पर पड़ोसियों ने जानलेवा हमला कर अधमरा कर दिया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटी की तहरीर पर पुलिस ने एक ही परिवार के सात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 109, 115(2), 191(2), 351(3) व 352 में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीआरसी माॅडल काॅलोनी निवासी ज्योति कुमारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की शाम लगभग आठ बजे उसकी मां सविता देवी और पिता प्रयाग प्रसाद सामान/सब्जी लेने अपनी स्कूटी से निकले थे।
विज्ञापन

थोड़ी दूरी पर रास्ते में सीआरसी मॉडल कॉलोनी के ही निवासी उमेश व रमेश ने उसके पिता की स्कूटी को लात मारकर गिरा दिया और रमेश व उमेश सहित उनकी पत्नियों लीलावती व अंजू, पुत्र सचिन व राहुल और पुत्री अर्चना ने उन्हें लोहे की रॉड, डंडे व दरांती आदि से उन्हें जान से मारने की नीयत से जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें उसके माता-पिता के सिर व पूरे शरीर में खुली व गुम चोटें आई हैं। उसके व बहनों के बीच-बचाव करने पर हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसमें तीनों बहनों को भी गुम चोटें आई थी। वह और उसकी बहनें चीखती-चिल्लाती रहीं, लेकिन हमलावरों ने उसके माता-पिता को मार-मार कर अधमरा कर दिया।

उसने पुलिस सहायता 112 नंबर पर भी कॉल कर सूचना दी थी। उसकी मौसी यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल जाकर एंबुलेंस लेकर आई तभी सुरक्षा गार्ड भी मौके पर पहुंचे। उसके माता-पिता की गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले जिला अस्पताल रुद्रपुर फिर एसटीएच हल्द्वानी और फिर हायर सेंटर रेफर किया गया है। उसे व उसकी बहनों को इन हमलावरों से जानमाल का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed