फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Leopard carcass found in reserved forest area Udham Singh nagar Uttarakhand news in hindi

Udham Singh Nagar News: आरक्षित वन क्षेत्र में मिला तेंदुए का क्षत-विक्षत शव, बाघ के हमले में मौत की आंशका

Mon, 29 May 2023 01:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जसपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जसपुर (ऊधम सिंह नगर) Updated Mon, 29 May 2023 01:09 PM IST
सार

घटनास्थल के पास बाघ के पग चिह्न मिले हैं। जिससे प्रतीत होता है कि बाघ के हमले में तेंदुए की मौत हुई है। मृतक मादा तेंदुए की उम्र लगभग चार वर्ष है। उसके सभी अंग सुरक्षित हैं। घटना स्थल के आस-पास मेटल डिडक्टर से सघन जांच की गयी।

विज्ञापन
Leopard carcass found in reserved forest area Udham Singh nagar Uttarakhand news in hindi
मृत तेंदुआ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाघ आरक्षित रेंज मे तेंदुए का क्षत-विक्षत शव मिला है। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व रेंज में शुक्रवार की देर शाम सेक्शन इंचार्ज भोपाल सिंह, वन रक्षक मनोज कुमार, फूल सिंह, विपिन कुमार व जाफर अली के साथ रेंज में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रेंज के कंपार्टमेंट 7 में एक व्यस्क तेंदुए का क्षत विक्षत शव पड़ा मिला।

विज्ञापन


क्षेत्रीय वनाधिकारी अमानगढ़ प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि घटनास्थल के पास बाघ के पग चिह्न मिले हैं। जिससे प्रतीत होता है कि बाघ के हमले में तेंदुए की मौत हुई है। मृतक मादा तेंदुए की उम्र लगभग चार वर्ष है। उसके सभी अंग सुरक्षित हैं। घटना स्थल के आस-पास मेटल डिडक्टर से सघन जांच की गयी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  डिजिटल भुगतान का बड़ा माध्यम बनकर उभरे जन सेवा केंद्र, एक साल में 602 करोड़ रुपये का हुआ लेनदेन
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों के निर्देशन पर गठित पैनल में डॉ. एसपी सिंह कासमपुरगढ़ी, डाॅ. धीरेन्द्र सिंह अफजलगढ़, डाॅ. उमा सिंह कादराबाद की ओर से तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया। विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तेंदुए की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed