{"_id":"6622be264a57a4cfed0a80d4","slug":"dead-body-of-banbasa-woman-recovered-in-sharda-canal-she-had-jumped-from-the-bridge-read-the-news-khatima-news-c-236-1-ktm1001-103541-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शारदा नहर में बरामद हुआ बनबसा की महिला का शव, पुल से लगा थी छलांग, पढ़ें खबर....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शारदा नहर में बरामद हुआ बनबसा की महिला का शव, पुल से लगा थी छलांग, पढ़ें खबर....
Sat, 20 Apr 2024 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 20 Apr 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खटीमा। शारदा नहर में कूदी बनबसा निवासी एक महिला का शव शुक्रवार को चौथे दिन बरामद हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के मुताबिक, बनबसा निवासी पूजा सिंह (28) ने 16 अप्रैल 2024 को बनबसा बैराज के पास शारदा नहर पुल से छलांग लगा दी थी। पुलिस तब से महिला की तलाश कर रही थी। शुक्रवार सुबह लोहियाहेड पावर हाउस के कंट्रोल रूम से महिला का शव जाली में अटका होने की सूचना मिली।
लोहियाहेड पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप शर्मा ने मौके पर पहुंचे और शव को खटीमा उप जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। तहसीलदार हिमांशु जोशी ने शव का पंचनामा भरा। इसके बाद पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।