फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   De-addiction center raided, contraceptive and sex enhancer pills found

नशामुक्ति केंद्र पर छापा, गर्भनिरोधक और सेक्सवर्धक गोलियां मिलीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
De-addiction center raided, contraceptive and sex enhancer pills found
सितारगंज के जीवनदान नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र को सीज करते औषिध के वरिष्ठ निरीक्षक डॉ. सुधीर ? - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। जीवनदान नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारा। टीम को केंद्र से गर्भ निरोधक और सेक्सवर्धक दवाएं, नशे के इंजेक्शन आदि आपत्तिजनक सामान मिला है। टीम ने केंद्र को सील करने के बाद उसमें रह रहे तीन मरीजों को सरकारी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2:50 बजे एसीएमओ डॉ. तपन कुमार शर्मा, तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ने पुलिस, स्वास्थ्य और औषधि विभाग के अधिकारियों के साथ चिंतीमजरा मोहल्ले में नुकलिया मार्ग पर स्थित जीवनदान नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र पर छापा मारा। टीम ने केंद्र के अभिलेखों की जांच और मरीजों को दी जाने वाली दवाओं आदि की जानकारी ली। वहां मौजूद महिला ने टीम को बताया कि केंद्र के तीन पार्टनर हरजेंद्र सिंह, वाहिद अली, साजिम अंसारी हैं। तीनों पार्टनर मौके पर नहीं मिले। केंद्र में तीन मरीज भर्ती मिले लेकिन उनकी कोई हिस्ट्री नहीं थी।
विज्ञापन

जांच टीम को मौके पर गर्भ निरोधक दवाएं, नशे की गोलियां, दर्द निवारक इंजेक्शन समेत तमाम प्रतिबंधित दवाएं मिलीं। टीम को केंद्र का पंजीकरण भी नहीं मिला और वहां रह रहे मरीजों के इलाज व देखभाल के लिए भी कोई डॉक्टर तैनात नहीं था। मरीजों के कक्ष में नशे की औषधियां, बीड़ी, सिगरेट पड़ी थीं। औषधि विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक डॉ. सुधीर कुमार ने आपत्तिजनक सामान को जब्त कर केंद्र सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने केंद्र में मिले तीनों मरीजों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेश आर्या ने बताया कि केंद्र संचालकों व डॉक्टर के न मिलने से पूछताछ नहीं हो सकी। जांच के बाद केंद्र संचालकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

सितारगंज के जीवनदान नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में छापामारी के दौरान अभिलेख जांचती टीम। संव?

सितारगंज के जीवनदान नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में छापामारी के दौरान अभिलेख जांचती टीम। संव?- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed