Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   daughter Accused mother and husband for planning to sell her kidney

मां और पति पर लगाया किडनी बेचने की साजिश का आरोप

Fri, 14 Sep 2018 12:30 AM IST
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर/ अमर उजाला
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर/ अमर उजाला Updated Fri, 14 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
daughter Accused mother and husband for planning to sell her kidney
प्रतीकात्मक तस्वीर

काशीपुर की एक गर्भवती महिला ने अपनी मां और पति समेत कुछ अन्य लोगों पर उसके साथ मारपीट, गाली गलौच और किडनी बेचने की कोशिश का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

गोपीपुरा क्षेत्र काशीपुर निवासी महिला ने बृहस्पतिवार को महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी को पत्र सौंपा। बताया कि कुछ समय पूर्व उसकी मां ने साजिश के तहत उसका विवाह जसपुर क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ कराया था। इसके बाद पति ने उसे काशीपुर में एक मकान में अपने साथ रखा था।

विज्ञापन

महिला का आरोप है कि एक बार उसने उसकी किडनी बेचने और पैसों के लेनदेन को लेकर उसकी मां-पति के बीच फोन पर झगड़ा सुना। तब उसे पता चला कि उसकी मां, मामा, बड़ी बहन, जीजा ने पति से दो लाख रुपये लेकर उसकी किडनी का सौदा किया था। घर पर पति के कुछ दोस्तों के आने-जाने से भी उसे शक हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि घर आने वाले लोग शराब भी पीते थे। एक बार एक व्यक्ति ने उसके साथ जबरदस्ती भी की थी। महिला का आरोप है कि कुछ दिन बाद पति ने उसे अपने घर जसपुर में रखा और वहीं जांच के लिए खून का नमूना एक डॉक्टर को दिलवाया। इसके बाद पति ने कहा कि मुरादाबाद में छोटा सा ऑपरेशन होना है, लेकिन वह भागकर बहन के घर आ गई।

इस संबंध में अमिता लोहनी ने बताया कि वह काशीपुर पुलिस से वार्ता कर पीड़िता को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगी। काशीपुर में कोतवाल चंचल शर्मा ने बताया कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed