फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dates: demand for alchemy and ozone

खजूर : कीमिया और अजवा की डिमांड अधिक

Fri, 16 Jun 2017 12:18 AM IST
अरूण कुमार/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
अरूण कुमार/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Fri, 16 Jun 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dates: demand for alchemy and ozone
ख्‍ाजूर - फोटो : अमर उजाला

रमजान के मुकद्दस महीने में रोजेदार खजूर खाकर रोजा इफ्तार करते हैं। इस साल मांग बढ़ने पर खजूरों पर महंगाई भी अधिक है। सऊदी अरब से आने वाले कीमिया और अजवा खजूर ज्यादा पसंद किए जा रहे है।

विज्ञापन


रमजान के दो अशरे (हिस्से) शुक्रवार को पूरे जा जाएंगे। लोग ईद की तैयारियों में जुट गए हैं। शाम का रोजा इफ्तार के बाद लोग बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ रहे हैं। शाम होते ही ईद का बाजार गुलजार हो उठता है। रमजान के अखिरी दिनों में रोजेदारों ने इबादत में इजाफा कर दिया है। सुबह से शाम तक भूखे-प्यासे रहकर लोग शाम का सामूहिक इफ्तार करते हैं। 
विज्ञापन


इफ्तार और खजूर का खास ताल्लुक है। रोजेदार खजूर से ही इफ्तार करना पसंद करते हैं। यही बात है कि महंगे होने के बावजूद बाजार में खजूर की डिमांड अधिक है। सऊदी अरब के अलावा, इराक, ईरान से आने वाली कई प्रकार के खजूरों से दुकानें सजी हुई हैं। कीमिया खजूर बहुत मुलायम होती है तो अजवा सेहत के लिए फायदेमंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सेहत के लिए फायदेमंद है खजूर

मोहल्ला थाना साबिक निवासी मोहम्मद यूसुफ कादरी पुरानी सब्जी मंडी में करीब 40 साल से फलों की दुकान लगाते आ रहे हैं। फलों का कार्य उनके पिता अब्दुल करीम ने शुरू किया था। यूसुफ ने बताया अजवा और अलजुबैर खजूर खाने में स्वादिष्ट होता है। यह देसी दवाई बनाने के काम भी आता है। यह 600 बीमारियों को ठीक करने में कारगर है। 


यह जोड़ों का दर्द, सांस की बीमारी, लीवर, आंतो को मजबूत, मैदे की खुशकी, पानी की कमी को दूर करता है। इसमें फासफोरस, फाइबर होता है। इसीलिए दोनों खजूर 1200 से 1400 रूपए तक बिकता है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल 20 से 25 प्रतिशत रेट बढ़े हैं। हर साल बाजार में 60 लाख रुपये से अधिक का करोबार होता है। उन्होंने पिछले साल ही करीब पांच लाख रुपये का खजूर एक महीने में बेचा था। इस साल भी बेहतर रहने के आसार हैं।

खजूर का नाम    2017 के दाम    2016 के दाम
रॉयल क्राउन     500    400
सऊदी किंग      350    300
मरियमी          240    220
अलअजाबी       450    410
कीमिया          300    280
बरारी             360    320
अलोला           400    350
अलबदर          350    320
अजबा           1400    1300
अलजुबैर         1200    1110

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed