फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   darkness on the Halt, passengers angry

हॉल्ट पर अंधेरे का राज, यात्रीगण नाराज

Wed, 14 Feb 2018 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Wed, 14 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
darkness on the Halt, passengers angry
टांडा जंगल में स्थित रुद्रपुर सिडकुल हाल्ट। - फोटो : Amar Ujala

टांडा रेंज के घने जंगल के बीच स्थित रुद्रपुर सिडकुल हॉल्ट पर रेलवे विभाग यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर बेपरवाह बना हुआ है। यही वजह है कि हॉल्ट पर चार ट्रेनों के आते और जाते समय यहां रुकने के बावजूद बिजली की सुविधा नहीं है। रेलवे विभाग ने यहां 16 सोलर लाइटें लगवाई थीं, जिनमें से 12 खराब पड़ी हैं। हॉल्ट के दोनों ओर तार-बाड़ भी नहीं लगाई गई है। तड़के और देर शाम सफर करने वाले यात्रियों को जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। नाराज यात्रियों ने रेलवे विभाग के अधिकारियों से यात्रियों ने तार-बाड़ लगवाने और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

विज्ञापन


रुद्रपुर सिडकुल हॉल्ट से सिडकुल श्रमिकों के साथ काशीपुर, बाजपुर, लालकुआं, हल्द्वानी और रुद्रपुर के सैकड़ों यात्री रोजाना ट्रेन पकड़ते हैं। सुबह करीब पौने पांच बजे से रात सवा आठ बजे तक रुद्रपुर सिडकुल हॉल्ट पर यात्रियों का दबाव रहता है। सोलर लाइट के अधिकतर खंभे खराब होने से तड़के और शाम के समय हॉल्ट परिसर में अंधेरा रहता है। हॉल्ट के ठेकेदार वीर सिंह कहते हैं कि स्थानीय जनता की मदद के लिए कई साल के संघर्ष के बाद 2016 में यह हॉल्ट शुरू हुआ था।
विज्ञापन


हॉल्ट पर लगाई गई सोलर लाइट के 16 खंभों में से सिर्फ चार ही चालू हैं। हॉल्ट परिसर में लगे दो नलों में से एक नल भी खराब पड़ा है। हॉल्ट के दोनों ओर घना जंगल है, इसके बावजूद यात्रियों की सुविधा के लिए हॉल्ट के दोनों ओर तार-बाड़ नहीं लगाई गइ। इससे अंधेरा होते ही हॉल्ट में जंगली जानवरों की घुसने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुद्रपुर सिडकुल हॉल्ट की अप गाड़ियां

स्थान आगमन
आनंद विहार सुबह 04:42
काशीपुर सुबह 08:55
काशीपुर अपरान्ह 02:13
मुरादाबाद शाम 06:18

रुद्रपुर सिडकुल हॉल्ट की डाउन गाड़ियां
स्थान आगमन

काशीपुर सुबह 06:39
मुरादाबाद सुबह 08:59
काशीपुर अपरान्ह 12:59
आनंद विहार देर शाम 08:12

शाम को सक्रिय हो जाते हैं नशेड़ी
रुद्रपुर। सिडकुल हॉल्ट शाम होते ही नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है। टांडा बैरियर के पास पुलिस चेक पोस्ट होने के बावजूद नशेडियों में पुलिस का खौफ नहीं रह गया है। कई बार अंधेरे में नशेड़ियों के ट्रेन की चपेट में आने की आशंका भी बनी रहती है।


सिडकुल हॉल्ट में बिजली समस्या की शिकायत मिली है। इज्जतनगर रेलवे मंडल के महाप्रबंधक को इस समस्या से अवगत कराया जाएगा। भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है।
राजेंद्र सिंह, जन संपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed