{"_id":"58af29934f1c1b0953b261ee","slug":"daki-farmers-demonstrated-in-tehsil-complex","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाकी के किसानों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाकी के किसानों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा
Updated Thu, 23 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यूपी के स्वामित्व वाले दूनीडैम में जल संचय के नाम पर सीमा पर बसे किसानों को उजाड़ने के प्रयास से आक्रोशित ढाकी के किसानों ने तहसील परिसर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसीलदार को एसडीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की। कार्रवाई न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
दूनीडैम से लगे ग्राम ढाकी के दर्जन भर किसान गोविंद राम के नेतृत्व में तहसील परिसर में पहुंच गए। उन्होंने यूपी केनाल विभाग की हठधर्मिता के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर हंगामा काटा। किसानों का आरोप था कि डैम प्रशासन डैम में पानी भरने के नाम पर किसानों की फसल को तबाह करने लगा है। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी से डैम में क्षमता के अनुरूप पानी भरकर यहां के किसानों की खेती जलमग्न कर दी है। डैम प्रशासन समय समय पर पानी बंद कर झूठी घोषणा भी कर रहा है।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि यूपी केनाल विभाग अपना रवैया नहीं बदलता है तो ग्रामीणों के साथ किसान जन आंदोलन शुरू करेंगे। किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार बिष्ट ने यूपी केनाल विभाग बरेली के अधिकारियों ने संपर्क कर जलभराव की स्थिति से अवगत कराया। केनाल विभाग के अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में सदस्य कक्का सिंह, सुखदेव सिंह, मंजीत सिंह, कश्मीर सिंह, चंद्र सिंह, काला सिंह, गुरमेज सिंह, बचन सिंह, भजन कौर, सतनाम सिंह आदि शामिल थे।