फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cyclist dies after being crushed by speeding dumper in kashipur

Road Accident: तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार को रौंदा, NH पर जमकर हुआ बवाल; आक्रोशित लोगों ने की तोड़फोड़

Thu, 27 Jun 2024 05:27 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 27 Jun 2024 05:27 PM IST
सार

काशीपुर में तेज रफ्तार डंपर ने एक साइकिल सवार अधेड़ को कुचल दिया। अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचें ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे पर जाम लगाकर डंपर में तोड़फोड़ की।

विज्ञापन
Cyclist dies after being crushed by speeding dumper in kashipur
तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार को रौंदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर में तेज रफ्तार डंपर ने एक साइकिल सवार अधेड़ को कुचल दिया। अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचें ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे पर जाम लगाकर डंपर में तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन लोगों ने जाम नहीं खोला।

विज्ञापन


आईटीआई थाना क्षेत्र के जैतपुर मोड़ पर सुरेश (50) पुत्र बाल किशन निवासी ग्राम जैतपुर साइकिल से बाजपुर रोड स्थित आईजीएल की ओर दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे कहीं काम से साइकिल में जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया और हादसे का कारण बने डंपर में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: परिचालक की मौत के मामले में यूनियन में आक्रोश, 28 को आंदोलन का एलान; 116 कर्मचारियों ने ली छुट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने पर एसपी अभय सिंह, सीओ अनुषा बड़ोला, कोतवाली प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, आईटीआई थाना प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन लोगों ने एक नहीं सुनी। उधर हादसे से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed