फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural

सनातन धर्म सभा ने पांच मंदिर के बाहर जलाई लोहड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Cultural
रुद्रपुर के पांच मंदिर के सामने लोहड़ी जलाते पंजाबी समाज के लोग। - फोटो : RUDRAPUR
जिले में जगह-जगह लोगों ने लोहड़ी जलाकर पर्व मनाया। श्री सनातन धर्म सभा की ओर से पांच मंदिर में लोहड़ी जलाई गई। पंजाबी समाज के लोगों ने मंत्रोचार के साथ पूजा की और लोहड़ी पर्व मनाया। इस दौरान कोरोना संक्रमण को खत्म करने और सुख-समृद्धि की कामना की गई।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम पांच मंदिर में श्री सनातन धर्म सभा के कई पदाधिकारी एकत्र हुए। मंदिर के मुख्य पुजारी बैकुंड शास्त्री और पंडित ओमप्रकाश ने मंत्रोचार के साथ पूजा-अर्चना कराई। लोहड़ी जलने के बाद सभी लोगों को प्रसाद बांटा गया। वहां श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष नंदलाल भुड्डी, हरीश चंद्र मिड्डा, विजय जग्गा, ओमप्रकाश अरोरा, राकेश सुखीजा, सतीश सुखीजा, बलदेव राज खेड़ा, महेश बबर, दीपक गुगलानी, सत्यम जग्गा, महिला अध्यक्ष शशि अरोरा, सीमा सुनेजा आदि। इधर पंजाबी बहुल क्षेत्रों में लोगों ने लोहड़ी में तिल, रेवड़ी, पॉपकोर्न डालकर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

किच्छा में पंजाबी महासभा की ओर से बस स्टैंड के निकट लोहड़ी जलाई गई। वहां विधायक राजेश शुक्ला, गुलशन सिंधी, मनोज सिंधी, हरीश खानवानी, प्रवीन रहेजा,अनिल शर्मा, मनोज गांधी आदि थे। भाजपा नेता किशन गोयल ने डीडी चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया। बलवंत कॉलोनी में लोहड़ी पर आयोजित कार्यक्रम में पंजाबी महासभा के जिला कोषाध्यक्ष विशाल फुटेला, रमेश फुटेला, अशोक मिगलानी, राजेश मिगलानी, अनिल वशिष्ठ, जगदीश शर्मा, अशोक इशपुजानी, सिमरन अरोरा, सुषमा शर्मा, पायल फुटेला, अतंरा फुटेला, पूजा फुटेला, आरती फुटेला, साक्षी, शिवि, कृष्णा, कबीर, वंश, पार्थ, निर्भय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशीपुर/जसपुर में लोहड़ी पर बांटा प्रसाद
काशीपुर। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने एमपी चौक पर असहायों को कंबल बांटे। लोगों ने लोहड़ी जलाकर उसमें पॉपकॉर्न, रेवड़ी और मूंगफली के साथ काले तिल डाले। इस दौरान दुल्लाभट्टी व सुंदरी, मुंदरी का लोकगीत भी गाया गया। सिक्खों ने पॉपकॉर्न, रेवड़ी और मूंगफली का प्रसाद अपने परिचितों में बांटा। सिक्खों के डेरों पर भी लोहड़ी की धूम रही। वहां प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई, जसपाल चड्ढा, दिलप्रीत सेठी, ओमप्रकाश बजाज, गुरविंदर चंडोक, राजीव परनामी, राकेश सिंधवानी, भोला डाबर, चक्रेश जैन, मनीष सपरा, राजेंद्र आर्य, विनोद मुटनेजा आदि थे। जसपुर में पंजाबी महासभा के सदस्यों ने लोहड़ी कार्यक्रम आयोजित किया। सिक्ख समाज के लोगों ने लोहड़ी गीत गाए और मूंगफली, रेवड़ी, पॉपकॉर्न, गजक आदि का प्रसाद बांटा। वहां त्रिलोक अरोरा, राकेश अरोरा, देवेंद्र जीत सिंह, महेंद्र सिंह, प्रेम सहोता, इंद्रपाल सिंह, रंजीत सिंह, हरिओम सिंह, दीपक अरोरा आदि थे। (संवाद)
लोहड़ी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया
बाजपुर/केलाखेड़ा। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान पंजाबी समाज के लोगों ने अग्नि की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना कर मूंगफली, रेवड़ी और खीलों का प्रसाद बांटा। बुधवार देर शाम बच्चों ने गली मोहल्ले के घर घर जाकर लोहड़ी सुनाई। इधर गुरुद्वारा साहिब में भी लोहड़ी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। वहां अनिल कालरा, वीना कालरा, संजय वर्मा, मंजू, महेंद्र कालड़ा, कमलेश देवी, बृजेश, आराध्या अरोरा, मनस्वी जोशी, नेहा रिशु, अनीता आदि थे। (संवाद)
लोहड़ी पर पंजाबी महासभा ने कराया तीन जरूरतमंद कन्याओं का विवाह
जसपुर। पंजाबी महासभा के सदस्यों ने लोहड़ी पर्व सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन कर तीन जरूरतमंद कन्याओं का विवाह कराया। सदस्यों ने बुधवार सुबह 10 बजे तीनों बरातों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

खड़क सिंह निवासी ग्राम तुमरिया संग सुनीता देवी निवासी ग्राम तीरथ नगर, रवि सिंह निवासी ग्राम रमपुरा संग शीला कौर निवासी ग्राम तीरथ नगर, अमरिक सिंह निवासी काशीपुर संग प्रीति कौर निवासी ग्राम कलियावाला का आनंद कारज विधिवत रूप से श्री गुरुद्वारा साहिब में कराया। इसके बाद लंगर का आयोजन कर दान-दहेज देकर तीनों कन्याओं को विवाह समारोह के मुख्य अतिथि पंजाबी महासभा के संरक्षक/मार्गदर्शक दर्शन लाल अरोरा और सभी सदस्यों ने सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद देकर विदा किया। समारोह में देवेंद्र जीत सिंह, त्रिलोक अरोरा, महेंद्र कुमार अरोरा, हरिओम सिंह, विनोद ठुकराल, दीपक अरोरा, सिंपल नारंग, प्रेम सहोता, रंजीत सिंह बेहगल आदि थे। (संवाद)

नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब में दर्शन करने पहुंची सिख संगत।

नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब में दर्शन करने पहुंची सिख संगत।- फोटो : SITARGANJ

किच्छा की बलवंत कालोनी में लोहड़ी की धूम

किच्छा की बलवंत कालोनी में लोहड़ी की धूम- फोटो : KITCHHA

जसपुर में लोहड़ी जलाते पंजाबी महासभा के सदस्य।

जसपुर में लोहड़ी जलाते पंजाबी महासभा के सदस्य।- फोटो : KASHIPUR

केलाखेड़ा में लोहड़ी मनाते लोग।

केलाखेड़ा में लोहड़ी मनाते लोग।- फोटो : BAZPUR

जसपुर में दंपतियों को आशीर्वाद देते पंजाबी महासभा के सदस्य।

जसपुर में दंपतियों को आशीर्वाद देते पंजाबी महासभा के सदस्य।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed