फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural

धनतेरस पर बाजार में खूब बरसा धन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Cultural
खटीमा में धनतेरस पर बर्तनों की दुकान में खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : KHATIMA
धनतेरस पर्व पर बाजार में लोगों की आवक सामान्य दिनों के मुकाबले तीन गुना तक बढ़ गई। बर्तन, इलेक्ट्रानिक, ज्वैलर्स, वाहनों के शोरूम और कपड़ों की दुकानों में दोपहर बाद ग्राहकों की भीड़ उमड़ने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। लोगों ने नए बर्तन, सोने और चांदी के आभूषण, वाहनों के साथ ही माता लक्ष्मी, गणेश की प्रतिमाएं खरीदीं। बाजार में अचानक भीड़ इस कदर बढ़ी कि लोग सामाजिक दूरी का पालन करना तक भूल गए। बृहस्पतिवार के अलावा कई लोग शुक्रवार को भी धनतेरस मनाएंगे।
विज्ञापन

दो दिन धनतेरस होने पर खरीदारी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी थी। बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे के बाद बाजारों में लोगों की आवक शुरू हो गई। तीन बजे तक बाजार लोगों से गुलजार हो गया। सड़क किनारे लगे खील बताशों की दुकानों में खरीदारी के साथ ही लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों से टीवी, एलईडी, माइक्रोवेब, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन खरीदे। बर्तन की दुकानों से स्टील के बर्तन, तांबे के लौटे, क्रॉकरी आदि की खरीदारी की। ज्वैलर्स की दुकानों से जेवर और वाहनों के शोरूम से दो पहिया और चौपहिया वाहनों की खरीदारी की।
विज्ञापन

बर्तन कारोबारी मनोज कुमार ने बताया कि कोरोना काल के बाद दुकानों में पहली बार सबसे अधिक भीड़ रही। लोगों ने स्टील, तांबा, पीतल के अनेक बर्तन खरीदे। बर्तन कारोबारी सनी गगनेजा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते इस बार धनतेरस में काम हल्का रहा लेकिन पिछले तीन-चार माह बाद अधिक भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री हरीश अरोरा ने बताया कि बाजार में त्योहार को लेकर अच्छी भीड़ है। देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा ने बताया कि धनतेरस इस बार दो दिन मनाया जा रहा है। शुक्रवार को और अधिक खरीदारी होने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार को अच्छी खरीदारी हुई है। उधर, सितारगंज में रामलीला मार्केट, किच्छा और खटीमा मार्ग पर स्थित सोना, चांदी, बर्तन, कार, बाइक के शोरूम और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर खरीदारों का तांता लगा रहा।
सुरक्षा को तैनात रही पुलिस फोर्स
रुद्रपुर। धनतेरस पर बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद रही। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए सीओ यातायात बीएस भंडारी डीडी चौक और बाजार में जाम खुलवाते रहे। बाजार में जाम न लगे इसके लिए भी पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। नैनीताल हाईवे पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनीष शर्मा वाहनों से लगने वाले जाम को खुलवाने के लिए जुटे रहे।
ग्रीन पटाखों से सजा मोदी मैदान
रुद्रपुर। दिवाली पर आतिशबाजी के लिए मोदी मैदान में ग्रीन पटाखों का बाजार सज गया है। बृहस्पतिवार को दुकानों पर लोग ग्रीन पटाखों के खरीदारी करने के लिए पहुंचे। एसडीएम विशाल मिश्रा ने बताया कि मोदी मैदान में 130 दुकानें ही लगेंगी। सभी दुकानदारों को लाइसेंस जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि दुकानों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लगाया गया है। ग्रीन पटाखों से इस बार प्रदूषण पहले के हिसाब से कम रहेगा।
एटीएम में दिनभर रही भीड़
रुद्रपुर। धनतेरस पर सुबह से ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के एटीएम में लोगों की भीड़ रही। शहर क्षेत्र कई एटीएम दोपहर बाद खाली हो गए। हालांकि एटीएम में लोग सामाजिक दूरी और बगैर मास्क के ही लाइनों में खड़े रहे।
बाजार के बाहर चौकस रही पुलिस, अंदर जाम का झाम
काशीपुर/बाजपुर। त्योहार पर जाम से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन बाजार के बाहर तो चौकस दिखा लेकिन बाजार के अंदर पूरी तरह से जाम का झाम रहा। पुलिस प्रशासन ने मुख्य बाजार में बड़े वाहनों को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया था। इसके लिए जगह-जगह बेरिकेडिंग लगाई गई थी लेकिन दोपहिया वाहनों के बाजार में आने पर रोक नहीं लगाई, जिससे बाजार में हर जगह पर जाम की स्थिति बनी रही और पैदल आने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा दिवाली को देखते हुए जहां बाजार में दुकानें सड़क तक बढ़ाई गईं थीं। वहीं लोगों ने ठेले भी सड़क पर ही लगा दिए। इससे बाजार में लोगों का गुजरना कठिन रहा। वहीं, बाजपुर में मुख्य मार्ग, बेरिया दौलत, रामराज रोड स्थित बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही।
पटाखा बाजार सजा पर नहीं मिले ग्रीन पटाखे
काशीपुर/बाजपुर। आतिशबाजी का सामान बेचने के लिए उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में पटाखा बाजार सजाया गया लेकिन दुकानों पर ग्रीन पटाखे नहीं दिखे। पटाखा कारोबारियों ने दुकानों में आम तौर पर इस्तेमाल होने वाले पटाखे ही रखे थे। कारोबारियों का कहना था कि ग्रीन पटाखे का आदेश तीन दिन पहले ही जारी हुआ जबकि वह पटाखे का स्टॉक पहले ही मंगा चुके थे। कम समय में स्टॉक को बदलकर नया स्टॉक मंगाना संभव नहीं था। कुछ दुकानदारों के पास पिछले साल के पटाखों का भी स्टॉक पड़ा था। इधर, कई लोग इस बार कोरोना संक्रमण के कारण आतिशबाजी से गुरेज भी कर रहे हैं, जिसके चलते पटाखा बाजार में लोगों की भीड़ अपेक्षा से कम रही। इधर, बाजपुर में रामलीला मैदान में भी पटाखों की दुकानें लगाई गई हैं लेकिन इस बार लोग पटाखे कम खरीद रहे है।
आज धनतेरस पर्व पर लोग उत्साहित रहे हैं दीपावली पर्व पर लोगों की पहले दिन खरीददारी देखकर लगता है कि यह दीपावली व्यापारियों के लिये कोरोना काल में आई मंदी से उबा रेगी। - महेंद्र गोयल, अध्यक्ष, देवभूमि व्यापार मंडल किच्छा।

धनतेरस पर हुई खरीदारी से व्यापारी वर्ग काफी उत्साहित हैं। बाजार में दिवाली का पूरा नजारा पूर्व वर्षों की भांति रहा है। किसान और ग्रामीण क्षेत्र से भी खूब ग्राहक आए। - गौरव अरोरा, महामंत्री, देवभूमि व्यापार मंडल किच्छा।

किच्छा बाजार में खरीदारी करते लोग।

किच्छा बाजार में खरीदारी करते लोग।- फोटो : KITCHHA

सितारगंज में धनतेरस पर खरीदारी करते लोग।

सितारगंज में धनतेरस पर खरीदारी करते लोग।- फोटो : SITARGANJ

बाजपुर में धनतेरस पर सजा बाजार ।

बाजपुर में धनतेरस पर सजा बाजार ।- फोटो : BAZPUR

कशीपुर मुख्य बाजार में धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी करते लोग।

कशीपुर मुख्य बाजार में धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी करते लोग।- फोटो : KASHIPUR

रुद्रपुर के मुख्य बाजार में धनतेरस पूजा के लिए बर्तन खरीदते लोग।

रुद्रपुर के मुख्य बाजार में धनतेरस पूजा के लिए बर्तन खरीदते लोग।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के मुख्य बाजार में खरीदारों की भीड़।

रुद्रपुर के मुख्य बाजार में खरीदारों की भीड़।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed