फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme.

मौनी अमावस्या पर्व पर श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के दरबार में नवाया शीश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
नानकमत्ता में गुरुद्वारा साहिब के दर्शन करते पहुंची संगत। - फोटो : SITARGANJ
मौनी अमावस्या पर गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। श्रद्धालुओं ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेक सुख-शांति की अरदास कर प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने धार्मिक डेरा कारसेवा पहुंच संतों का आशीर्वाद भी ग्रहण किया।
विज्ञापन

मंगलवार को मौनी अमावस्या के चलते सुबह अत्यधिक कोरे के बावजूद भारी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के श्री हरमिंदर साहिब दरबार में मत्था टेका और पवित्र पंजा साहिब की परिक्रमा कर गुरु महाराज से अपने परिवार की सुख-शांति की कामना की। पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब का मंगलवार को भोग पड़ा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा छठी पातशाही, गुरुद्वारा लाल गुरु, गुरुद्वारा भंडारा साहिब में भी श्रद्धापूर्वक शीश नवाया। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा दूध वाला कुआं में अरदास कर पवित्र कुआं का जल प्रसाद के रूप में ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सेवादार श्रद्धालुओं को कोविड-19 के नियमों का पालन करने के लिए लगातार आग्रह कर रहे। बाबा अलमस्त दीवान हाल में सजे धार्मिक दीवान में पंजाब से पंथ के प्रसिद्ध स्वर्ण सिंह मान के ढाढ़ी, सादा सिंह, महल सिंह के कवीसरी जत्थे के साथ नानकमत्ता साहिब के गुरसेवक सिंह के हजूरी कथावाचक ने संगत को पंथ का इतिहास सुनाकर निहाल किया। दीवान का संचालन सुखविंदर सिंह एमए ने किया।

श्रद्धालुओं ने धार्मिक डेरा कारसेवा पहुंचकर दिल्ली से पहुंचे डेरे के संत बाबा बचन सिंह से आशीर्वाद ग्रहण कर अपने को धन्य किया। वहां बाबा तरसेम सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव धन्ना सिंह, हरभाग सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह, रणजीत सिंह ढिलीलों, दिलबाग सिंह, दारा सिंह, बलदेव सिंह चीमा, रिशपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed