{"_id":"604d05cd8ebc3e5926537e54","slug":"cultural-programme-sitarganj-news-hld4180888199","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमावस्या पर्व पर हजारों संगत ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमावस्या पर्व पर हजारों संगत ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेका
अमावस्या पर मेले में पहुंचे लोग।
- फोटो : SITARGANJ
Link Copied
अमावस्या पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान कर दरबार साहिब में मत्था टेका और गुरु का प्रसाद ग्रहण कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ पवित्र पंजा साहिब की परिक्रमा कर शीश नवाया।
विज्ञापन
शनिवार को श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा छेवी पातशाही, गुरुद्वारा दूध वाला कुआं, बाऊली साहिब, अजायब घर के दर्शन कर अपने को धन्य किया। बाबा अलमस्त हाल में धार्मिक दीवान सजाया गया। इसमें प्रसिद्ध रागी, ढांढ़ी, कविसरी जत्थों ने गुरु की महिमा का गुणगान कर गुरु के बताए मार्ग पर चलने का उपदेश दिया। श्रद्धालुओं के लिए लंगर हाल में गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।
विज्ञापन
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए। श्रद्धालुओं ने मेले में जमकर खरीदारी की। श्रद्धालुओं ने धार्मिक डेरा कारसेवा पहुंचकर बाबा बचन सिंह, बाबा तरसेम सिंह से आशीर्वाद ग्रहण कर अपने को धन्य किया। वहां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह, महासचिव धन्ना सिंह, पाल सिह, परगट सिंह, महेंद्र सिंह, जरनैल सिंह के अलावा गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह और बलदेव सिंह चीमा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।