फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme.

छठ मैया की पूजा अर्चना कर उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
सितारगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सुख समृद्घि की उपासना करतीं निर्जला व्रतधारी महिलाएं। सं - फोटो : SITARGANJ
रुद्रपुर। जिलेभर के छठ घाटों पर व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रत का पारायण किया। महिलाओं ने परिवार की खुशहाली व देश की उन्नति के लिए कामना की। इसके बाद घाटों पर मौजूद व लोगों को प्रसाद बांटा।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह रुद्रपुर में प्रमुख छठ घाट लेक पैराडाइज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के पास, तीन पानी, प्राचीन अटरिया मंदिर पर स्थित छठ पूजा घाटों पर व्रती महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। पूर्वांचल समाज की महिलाओं ने सोमवार को 36 घंटे से रखे व्रत का पारायण किया। छठ घाटों पर महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। समाजसेवी संजय ठुकराल ने कई स्थानों पर पहुंचकर छठ मैया से सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की और लोगों को पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप के फुटबाल मैदान में आयोजित सार्वजनिक छठ पूजा महोत्सव कार्यक्रम में महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान विधायक शिव अरोड़ा, मेयर रामपाल सिंह, उत्तम दत्ता, कल्याण सिंह, सुरेश शर्मा, नागेश त्रिपाठी, जुगल बल्लभ गोस्वामी, सुरेश कोली, पूजा शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया से रुद्रपुर पहुंचकर प्रज्ञा ने मनाया छठ पर्व
रुद्रपुर। ऑस्ट्रेलिया से रुद्रपुर पहुंचकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रज्ञा तिवारी ने परिवार के साथ छठ पर्व मनाया। सोमवार को रुद्रपुर के ग्राम रामनगर के छठ घाट पर पहुंचकर प्रज्ञा ने परिवार के साथ उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संतान की लंबी आयु की प्रार्थना की। प्रज्ञा तिवारी ने बताया कि उनकी माता कई वर्षों से छठ महापर्व का व्रत रख रही हैं। मनोकामना पूरी होने पर उन्होंने भी व्रत रखना शुरू कर दिया है। बताया कि उनका परिवार ऑस्ट्रेलिया से भारत में आकर छठ पर्व मना रहा है। उन्होंने बताया कि उनके पति मनीष तिवारी भी ऑस्ट्रेलिया में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। संवाद
सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर किया व्रत का परायण
गदरपुर/दिनेशपुर। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में छठ पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ग्राम चमनगंज में ठंडी नदी किनारे छठ घाट पर 155 महिलाओं और 10 पुरुषों ने एक साथ पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य व्रत पूरा किया। इससे पूर्व रविवार की रात को जागरण मंडल के कलाकारों ने मां भगवती की महिमा का भखान किया। वहां सचिन बत्रा, मनीष फुटेला, अमित शर्मा, अंजू भुड्डी, शकुंतला वर्मा, कैलाश रानी, सुमन दुबे, शकुंतला देवी, सरोज रानी, आशा देवी आदि थे।
दिनेशपुर में पूर्वांचल जनजागरण समिति की ओर से आयोजित छठ पूजा के तहत सोमवार सुबह महिलाओं ने सूर्य देवता को अर्घ्य दिया। रविवार की रात को छठ घाट पर जागरण का आयोजन किया गया। वहां नपं अध्यक्ष सीमा सरकार, पूर्व नपं अध्यक्ष काबल सिंह, हिमांशु सरकार, अनिल मिश्रा, केएन मिश्रा, सत्यप्रकाश सिंह, सुधाकर दुबे, नित्यानंद मिश्रा, महेंद्र शर्मा आदि थे। संवाद
शांतिपुरी और गोलगेट में छठ महापर्व संपन्न
शांतिपुरी। क्षेत्र में भी छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने सूर्य देवता को अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया। श्रद्धालुओं ने शांतिपुरी, गेट शिवमंदिर, गोलगेट के नर्मदेश्वर शिवमंदिर, ग्राम आनंदपुर, पंतनगर, बेनी, इंदिरा कॉलोनी, हल्दी समेत सभी स्थानों पर बने स्थायी व अस्थायी छठ घाटों पर बने कुंड में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। वहां कांग्रेस प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा, अतुल वर्मा, राजकुमार पांडे, किरन पांडे, सुलोचना पांडे, शैलेंद्र पांडे, काजल पांडे, ग्राम प्रधान दीपक मिश्रा, नारायण पाठक, रमेश पाठक, हरिशंकर सिंह, मनीष पाठक, धीरज पाठक, रामेश्वर गुप्ता, अनिल यादव आदि थे। संवाद
उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा किया छठ व्रत
खटीमा/किच्छा। पूर्वांचल समाज की महिलाओं ने सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रत पूरा किया। छठ स्थल पर पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद बांटा गया। इसके बाद दिन भर भंडारा चला। पूर्वांचल सेवा समिति की ओर से संजय रेलवे पार्क स्थित छठ घाट पर छठ पूजा की व्यवस्था की गई थी। पूर्वांचल समाज की महिलाओं ने सोमवार को उगते सूर्य की उपासना कर अर्घ्य दिया। समिति की ओर से रविवार की रात को छठ स्थल पर जागरण का आयोजन किया गया था जिसमें प्रयागराज की प्रिया सोनी, आदित्य सिंह, काशी के सुधीर तिवारी जौनपुर और कल्पना सिंह ने छठ माता के मनभावन भजनों की प्रस्तुति दी। वहां समिति अध्यक्ष सुनील रैदानी, महामंत्री अंकित पांडे, कोषाध्यक्ष आरए सिंह, रोशन रावत, कंचन शर्मा, उदय प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह, सुरेंदर सिंह, अजय सिंह, कमला सिंह, विश्वनाथ यादव, जितेंद्र सिंह आदि थे। इधर किच्छा में किशनपुर, उत्तरांचल कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों में व्रतधारी महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रत पूरा किया। किशनपुर में आयोजित कार्यक्रम में संजीव कुमार सिंह, कमलेश कुमार दूबे, नवीन कुमार सिंह, रितेश कुमार सिंह, रमेश कुमार के अलावा सोनी सिंह, मनोरमा, अदिती, गुजां सिंह, कौशल्या, पूनम आदि थी। संवाद

छठ घाटों पर उगते सूर्य को दिया अर्घ्य
सितारगंज/शक्तिफार्म। छठ महापर्व पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सुबह से ही निर्जल व्रतधारी महिला व पुरुषों की घाटों पर भीड़ रही। सोमवार सुबह नगर के वार्ड छह सिंह कॉलोनी में रमिता देवी, शीला देवी, पार्वती देवी समेत तमाम महिला व पुरुषों ने उगते हुए सूरज को अर्घ्य दिया। वहां गोविंद यादव, सूरज यादव, अरविंद यादव, चंदन यादव, सचिन यादव, श्रीराम अवध यादव, दिनेश कुमार यादव, शंभू ठाकुर, रमन सिंह, अमरीश ठाकुर आदि थे। शक्तिफार्म के तिलियापुर गांव में लोगों ने घाटों पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। वहां ग्राम प्रधान निमिषा डसीला, जिपं सदस्य उत्तम आचार्य, पूरन डसीला, सुमिंदर यादव, अजय गांधी, सुमन यादव, राम सती, सुशीला देवी, शिखा यादव, रेनू यादव, कौशल्या देवी, पानमती आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed