फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme

वसंत उत्सव में महकेगा तराई का गेंदा फूल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Cultural programme
भावना जोशी, मुख्य उद्यान अधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। देहरादून में अगले माह आयोजित होने वाले दो दिवसीय बसंत उत्सव में ऊधमसिंह नगर जिले के गेंदा, जरबेरा और ग्लेडियोलस के फूल भी अपनी महक बिखेरेंगे। कार्यक्रम में होने वाली पुष्प प्रदर्शनी के विजेता पुष्प उत्पादकों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर जिला उद्यान विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर जिले में वर्तमान में करीब 135 हेक्टयेर भूमि पर फूलों की खेती हो रहा है। इनमें प्रमुख रूप से 50 हेक्टयेर भूमि पर गेंदा, 40 हेक्टेयर में ग्लेडियोलस और 30 हेक्टेयर में जरबेरा के फूल उगाए जा रहे हैं। इन फूलों को देहरादून राजभवन में 12 व 13 मार्च को आयोजित होने वाले बसंत उत्सव की पुष्प प्रदर्शनी में शामिल किया जाएगा। बसंत उत्सव का प्रमुख आर्कषण पुष्प प्रदर्शनी ही रहेगी। इसमें देशभर के पुष्प उत्पादक शामिल होंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में जिन पुष्प उत्पादकों के फूल सर्वश्रेष्ठ होंगे, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। जिला उद्यान विभाग ने जिले के अधिक से अधिक पुष्प उत्पादकों से इस प्रदर्शनी में शामिल होने को कहा है। इस प्रदर्शनी में शामिल होने वाले पुष्प उत्पादकों को उद्यान विभाग आने-जाने का खर्चा भी देगा। साथ ही बसंत उत्सव में नर्सरी संचालक या अन्य पुष्प उत्पादक अपने फूलों की बिक्री भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून राजभवन में 12 व 13 मार्च को दो दिवसीय बसंत उत्सव आयोजित होने जा रहा है। इसमें तराई में उगने वाले प्रमुख फूलों गेंदा, जरबेरा, ग्लेडियोलस आदि की भी प्रदर्शनी लगेगी। विजेेता पुष्प उत्पादकों को सम्मानित किया जाएगा। पुष्प उत्पादक अपने फूलों को बेच भी सकते हैं। बसंत उत्सव में देशभर के पुष्प उत्पादक पहुंचेंगे। इससे फूलों की खेती को बढ़ावा मिलेगा।
-भावना जोशी, मुख्य उद्यान अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed