{"_id":"619010dc9618ca70617e5182","slug":"cultural-programme-rudrapur-news-hld4444495171","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल महाकुंभ : खो-खो में सितारगंज की टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल महाकुंभ : खो-खो में सितारगंज की टीम ने मारी बाजी
विज्ञापन
रुद्रपुर स्टेडियम में खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल महाकुंभ के पांचवें दिन रुद्रपुर स्टेडियम में अंडर-17 बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में सितारगंज की टीम ने गदरपुर को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वालीबाल में रुद्रपुर ने काशीपुर को हराकर प्रथम स्थान पाया, जबकि कबड्डी में रुद्रपुर ने खटीमा को पराजित कर दिया।
शनिवार को अंडर-17 बालिका वर्ग की कबड्डी, खो-खो, वालीबाल व जूडो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खो-खो में दूसरे स्थान पर गदरपुर की टीम व तीसरे स्थान पर रुद्रपुर की टीम रही। वालीबाल में दूसरे स्थान पर काशीपुर व तीसरे स्थान पर खटीमा की टीम रही, जबकि कबड्डी में दूसरे स्थान पर खटीमा व तीसरे स्थान पर बाजपुर की टीम रही। जूडो 40 से 44 किलो में रुद्रपुर की कुमकुम पहली, खुशी मेहता दूसरी व शिवानी और किरन तीसरे स्थान पर रहीं।
जूडो 44 से 48 किलोग्राम में रुद्रपुर की पूजा पहले, मानसी दूसरे व खुशी और काशीपुर की मनप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रहीं। 48 से 52 किलोग्राम में रुद्रपुर की ज्योति कोरंगा प्रथम, जिया चौहान द्वितीय व पायल दानू और सितारगंज की खुशबू तृतीय रही।
विज्ञापन
52 से 57 किलोग्राम में रुद्रपुर की हिमानी प्रथम, दिया मेहता द्वितीय व तनिष्का और काशीपुर की हिमानी जोशी तृतीय रही। वहां युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नागन्याल, हनुमान भंडारी, गोविंद नारायण शर्मा, कमल सक्सेना, बृजेश दुबे, संजीव बधौरी, हरीश दनाई व धीरज पांडे आदि थे।
जाम में ही फंसी रह गई जसपुर की वालीबाल टीम
रुद्रपुर। अंडर-17 बालिका वर्ग की जसपुर वालीबाल टीम रुद्रपुर ही नहीं पहुंच पाई। केलाखेड़ा में हुए भारी जाम में ही करीब दो घंटे टीम का वाहन जाम में फंसा रहा। टीम मैनेजर ने वालीबाल निर्णायकों को सूचना दी कि भारी जाम के चलते टीम रुद्रपुर नहीं पहुंच पाई। इस वजह से सिर्फ रुद्रपुर, काशीपुर, खटीमा व सितारगंज की टीम ने ही वालीबाल मैच खेला। जसपुर ब्लॉक की टीम को निर्णायकों ने वॉकओवर दे दिया। संवाद