{"_id":"618d6d377c5a3203e96875bb","slug":"cultural-programme-rudrapur-news-hld444239224","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोड़े जोड़ सुपवा तोरा चढ़इबो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोड़े जोड़ सुपवा तोरा चढ़इबो...
विज्ञापन
गदरपुर में उगते सूर्य को अर्घ्य देतीं महिलाएं।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘उगाह हे सूरज देव भेल भिनसरवा...’, ‘जोड़े जोड़ सुपवा तोरा चढ़इबो...’, ‘जोड़े जोड़े फलवा सूरज देव..।’ छठ मइया के ये भजन बृहस्पतिवार सुबह हल्की ठंड और हल्की धुंध के बीच नदियों किनारे छठ घाटों पर गूंज रहे थे। रंग बिरंगे परिधान पहन हाथों में पूजा सामग्री लिए व्रती महिलाओं के चेहरों पर अलग ही खुशी थी। नजारा था छठ घाटों पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने का। इस दौरान व्रती महिलाओं और परिवार के सदस्यों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
चार दिवसीय सूर्य उपासना और आस्था का महापर्व छठ बृहस्पतिवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हो गया। इससे पहले आधी रात से ही छठ घाट पर व्रती महिलाएं और उनके परिवार के लोग गाजे-बाजे के साथ पहुंचने लगे थे। इस दौरान छठ मइया के भजनों से घाट गुंजायमान रहे। व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत खोला। रुद्रपुर की कल्याणी नदी स्थित धोबी घाट, लेक पैराडाइज, तीन पानी डैम, ग्राम गंगापुर स्थित शिव मंदिर, प्राचीन अटरिया मंदिर, कीरतपुर, भगवानपुर, दानपुर आदि स्थानों के लोगों ने धूमधाम से छठ पर्व का समापन किया।
सुबह आसमान में हल्के बादल होने के कारण करीब सात बजे सूर्य के दर्शन हुए। सूर्य को अर्घ्य देकर देने के दौरान कई माहिलाएं और पुरुष सेल्फी लेते नजर आए। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतधारियों ने अपना व्रत खोला। साथ ही लोगों ने एक-दूसरे को प्रसाद देकर बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद भी लिया। रुद्रपुर कल्याणी नदी के छठ घाट पर विधायक राजकुमार ठुकराल व भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने भी सूर्य अर्घ्य दिया।

रुद्रपुर छठ पूजा घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देती महिला।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में टोकरी में पूजन सामग्री लेकर छठ पूजा घाट पर पहुंचते लोग।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर छठ पूजा घाट पर सेल्फी लेतीं महिलाएं।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के छठ पूजा घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देता दंपती।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के छठ पूजा घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देती महिला।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के छठ घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देते श्रद्धालु।- फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन