{"_id":"6182ab00118a2e680b698e0a","slug":"cultural-programme-rudrapur-news-hld4435402187","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली की खरीदारी के लिए मुख्य बाजार में दिनभर रही रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली की खरीदारी के लिए मुख्य बाजार में दिनभर रही रौनक
विज्ञापन
रुद्रपुर मुख्य बाजार में दीपावली की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली को देखते हुए घर की सजावट के लिए स्वदेशी एलईडी झालरें और मैजिक बल्बों की करीब डेढ़ करोड़ रुपये की खरीदारी हुई है। लोगों ने घरों और मंदिरों को सजाने के लिए एलईडी झालरें खरीदीं। अंधेरा होते ही लोगों के घरों और प्रतिष्ठानों में रंग बिरंगी झालरों ने चमक बिखेरनी शुरू कर दी थी।
बुधवार को दीपावली पर्व को लेकर मुख्य बाजार में भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने बड़ी संख्या में खील-बताशे, फल, दिए, आभूषण, जूते, कपड़े, पूजन सामग्री, पीतल, मिट्टी के दिए, मोमबत्ती, मिठाई आदि सामान खरीदा। देर रात तक बाजार में चहल पहल देखने को मिली। इसके साथ ही मुख्य बाजार में चार पहिये वाहन प्रवेश न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन की टीम मुस्तैद रही।
सिर्फ दो पहिया वाहनों को ही बाजार में घुसने की अनुमति दी गई। ग्राहकों ने एलईडी झालर, बल्ब के अलावा होम डेकोरेशन का सामान भी खरीदा। दीपावली पर्व को देखते हुए कई लोगों ने नए इलेक्ट्रोनिक सामान की खरीदारी भी की। यातायात व्यवस्था बनाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मुख्य बाजार सहित विभिन्न चौराहों पर तैनात रहे। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष संजय जुनेजा ने बताया कि दीपावली पर्व व्यापारियों के लिए रोशनी लेकर आया है। भारी बारिश से आई आपदा के बाद दीपावली पर्व व्यापारियों के लिए भी अच्छा रहा। बताया कि सिर्फ एलईडी झालरें व रंग बदलने वाले बल्ब ही रुद्रपुर में एक करोड़ रुपये से अधिक के के बिके हैं।

रुद्रपुर बाजार में दीये खरीदते लोग।- फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन