फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme.

नवरात्र के पहले दिन डोली में सवार होकर आईं दुर्गा मां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
रुद्रपुर के प्राचीन अटरिया मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : RUDRAPUR
इस बार नवरात्र के पहले दिन दुर्गा मां पालकी (डोली) में सवार होकर पहुंची हैं। शारदीय नवरात्रि में चतुर्थी तिथि क्षय होने के कारण नवरात्र का एक दिन घट गया है। इसलिए इस बार नवरात्रि का पर्व आठ दिन ही रहेगा। बृहस्पतिवार को जिले के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

रुद्रपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर, दुर्गा मंदिर, प्राचीन अटरिया मंदिर, नीलकंठ मंदिर, दूधिया मंदिर आदि में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने मां शैलपुत्री को चुनरी, नारियल समेत प्रसाद चढ़ाया। इस दौरान मंदिर के आगे लगीं दुकानों की भी खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन

इधर, दुर्गा मंदिर में मां ज्वाला जी की ज्योति से लोगों ने ज्योति लेकर अपने घरों में स्थापित की। रुद्रपुर की ज्योतिषाचार्य मंजू जोशी ने बताया कि नवरात्रि में मां के पालकी में सवार होकर आने पर स्त्री शक्ति को विशेष ऊर्जावान व बलवान बनाता है। धार्मिक मान्यतानुसार गुरुवार और शुक्रवार को यदि नवरात्र प्रारंभ होते हैं तो माता की सवारी डोली होती है। बताया कि इसे प्राकृतिक और राजनैतिक उथल-पुथल का संकेत भी माना जा सकता है। इस वजह से कुछ समय बाद राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं का वर्चस्व बढ़ेगा।

रुद्रपुर के दुर्गा मंदिर में देवी मां की पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु।

रुद्रपुर के दुर्गा मंदिर में देवी मां की पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के दुर्गा मंदिर से मां ज्वाला की ज्योत लेकर जातीं महिलाएं।

रुद्रपुर के दुर्गा मंदिर से मां ज्वाला की ज्योत लेकर जातीं महिलाएं।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर बाजार में नवरात्रि पूजन के लिए प्रसाद खरीदतीं महिलाएं।

रुद्रपुर बाजार में नवरात्रि पूजन के लिए प्रसाद खरीदतीं महिलाएं।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed