फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme.

भारत ही नहीं, संपूर्ण विश्व में मनाया जाता है छठ पर्व : धामी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
खटीमा में संजय रेलवे पार्क स्थित छठ महोत्सव में बोलते सीएम पुष्कर सिंह धामी। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत ही नहीं, संपूर्ण विश्व में अब छठ मईया के पर्व को मनाया जाता है। माताएं-बहनें बहुत ही कठिन (निर्जला) व्रत लेती हैं। सीएम ने कहा कि छठ मईया से प्रार्थना करूंगा कि भगवान सूर्य देव की उपासना के पर्व पर भगवान सूर्य देव सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लाएं और सभी की मनोकामनाएं पूरी करें। सबका जीवन मंगलमय हो। उन्होंने निर्जल व्रतधारी महिलाओं को छठ महापर्व की बधाई भी दी। इस दौरान पूर्वांचल समाज के लोगों ने सीएम का स्वागत किया।
विज्ञापन

रविवार को संजय रेलवे पार्क मैदान में पूर्वांचल सेवा समिति की ओर से छठ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की और सभी को छठ महापर्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुबह छह बजे देहरादून में करीब 20 हजार युवाओं की मैराथन दौड़ रन फॉर यूनिटी व रन फॉर एंटी ड्रग्स को लेकर पुलिस लाइन से शुरू हुई जिसमें मैं भी दौड़ा। हिमाचल प्रदेश के चुनाव अभियान में जाना था और फिर सुबह आठ बजे वहां के लिए निकल गया। तीन सभाएं अलग-अलग विधानसभाओं में हुईं लेकिन मन प्रदेश की तरफ था क्योंकि यहां छठ पर्व मनाया जाता है। इसमें हर साल यहां पहुंचता हूं। हमने अपने प्रेरणास्रोत के रूप में भगवान सूर्य को मान रखा है। सूर्य भगवान हम सबके दिलों में हैं। सूर्य भगवान को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि मेरे आने या जाने से कौन सा काम होता है या कौन सा काम नहीं हो रहा है। सुबह सूर्योदय व शाम को सूर्यास्त होता है। यही एक ऐसा पर्व है जिस पर उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। सीएम ने कहा कि खटीमा विधानसभा के विकास में कमी नहीं आने दी जाएगी। बाईपास जल्द चालू हो जाएगा। चकरपुर में स्टेडियम बन रहा है।
विज्ञापन

17 करोड़ की धनराशि अवमुक्त हो गई है। रोडवेज बस अड्डा तेजी से बनाया जा रहा है। ऐसे अनेकों कार्य खटीमा में हो रहे हैं। वह काम करते आए हैं और करते रहेंगे। उन्होंने प्रदेश के साथ ही खटीमा के विकास का कार्यकर्ताओं से खाका मांगा। वहां पूर्वांचल सेवा समिति अध्यक्ष सुनील रैदानी, किसान आयोग उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, मंडी चेयरमैन नंदन सिंह खड़ायत, फाइबर्स फैक्टरी एमडी आरसी रस्तोगी, वासुदेव अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, अंकित पांडे, आरए सिंह, उदय प्रताप सिंह, विश्वनाथ यादव, रामवचन, कमला सिंह, संतोष सिंह, विनोद सिंह, एसपी सिंह, अनिल प्रजापति, अचल शर्मा, गौरव सोनकर, डॉ. अजय चौधरी, डॉ. बाबू लाल अरोड़ा, राजेश छाबड़ा, रमेश जोशी, अजय मौर्य, दीपक तिवारी, विरेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैलीपेड पर सीएम का भव्य स्वागत
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे हैं। रविवार देर शाम हेलीकाप्टर से राधा स्वामी सत्संग मैदान पहुंचे। हैलीपेड पर सीएम धामी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। हैलीपेड से सीएम धामी खटीमा फाइबर्स के विश्राम गृह पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याएं जानीं और विकास कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा की। हैलीपेड पर बड़ी संख्या में लोगों ने सीएम धामी का स्वागत किया। समान नागरिक संहिता लागू करने की योजना को लेकर सीएम धामी का पीलीभीत युवा व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने टीम के साथ आभार जताया। व्यापार मंडल पीलीभीत के पदाधिकारियों ने सीएम धामी को गणेश एवं पार्वती का चित्र भेंट किया। युवा व्यापार प्रतिनिधि मंडल यूपी के पदाधिकारियों ने खटीमा-मझोला-पीलीभीत राजमार्ग को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से फोरलेन की स्वीकृति दिलाने पर आभार जताया। ज्ञापन में कहा कि इस प्रयास से खटीमा-पीलीभीत के बीच व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी। सीएम धामी ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि फोरलेन निर्माण संबंधी टेंडर प्रक्रिया चल रही है। युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने सीएम धामी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रदेश मंत्री विकास अग्रवाल, जिला मंत्री संजीव मिश्रा, रतन गोयल आदि थे। स्वागत करने वालों में रमेश जोशी रामू, सतीश गोयल, थारू राणा परिषद अध्यक्ष दान सिंह राणा, वरूण अग्रवाल, अशोक बत्रा, रोहित वर्मा, रोहित कुमार आदि थे। इधर मोनाल सोसायटी अध्यक्ष डॉ. नीता सक्सेना एवं सामाजिक कार्यकर्ता नीरज सक्सेना ने सीएम धामी का स्वागत किया।

नगर की गतिविधियों की जानकारी ली
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीसी पाडे एवं उनकी पत्नी गीता पांडे ने मुलाकात की और उनका आभार जताया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रमोद गड़कोटी ने अपनी टीम के साथ सीएम धामी को स्वामी विवेकानंद का चित्र भेंट किया। बाद में सीएम धामी कार से आहूरा पेट्रोल पंप स्वामी कमल शर्मा से उनके प्रतिष्ठान पर मिले और नगर की गतिविधियों की जानकारी ली। नगर की गतिविधियों की जानकारी ली। बाद में सीएम धामी खटीमा फाईर्बस के गेस्ट हाउस पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed