{"_id":"61c39805244098224207ecb6","slug":"cultural-programme-khatima-news-hld4485055104","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान को धर्म रक्षा दिवस के रूप में मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान को धर्म रक्षा दिवस के रूप में मनाया
विज्ञापन
खटीमा में स्वामी श्रद्धानंद महाराज के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन मुख्य अतिथि।
- फोटो : KHATIMA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्म जागरण समन्वय की ओर से धर्म रक्षा दिवस एवं कोरोना योद्धा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत प्रमुख धर्म जागरण समन्वय ऋतुराज, सीएम की पत्नी गीता धामी, विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, ईस्टर फैक्टरी एचआर हेड अजय मेहता, सह संयोजक धर्म जागरण डॉ. राहुल एवं शांति पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ऋतुराज ने कहा कि धर्म रक्षा दिवस मनाना हिंदू सनातन धर्म प्रेमियों की जिम्मेदारी है। हिंदू सनातन धर्म सभी को नैतिकता का पाठ पढ़ाता है।
स्वामी श्रद्धानंद महाराज धर्म की रक्षा करते हुए बलिदान कर अमर हो गए जिनका बलिदान युगों-युगों तक याद किया जाएगा। उन्होंने स्वामी श्रद्धानंद के जीवन का परिचय कराते हुए कहा कि स्वामी श्रद्धानंद महाराज भारतीय हिंदू शुद्धि सभा के प्रणेता का बलिदान 23 दिसंबर को मनाया जाता है। कोरोना महामारी के दौर में सेवा करने वाले धर्म जागरण समन्वय के कार्यकर्ताओं को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया।
वहां प्रांत प्रशासनिक प्रमुख सुधीर बंसल, जिला प्रमुखा नरेश राणा, गणेश तिवारी, ठाकुर जितेंद्र सिंह, राजेश मौर्य, विमलेश मौर्य, उत्तम विश्वास, दीपक मजूमदार, सूरज रस्तोगी, जानकी गोस्वामी, प्रेमा महर, ममता सामंत, गीता सामंत, शीतल बंसल, कमला चंद, सिकंदर राणा, जगत सिंह खाती आदि थे।