फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme.

गूंजी सदा, मरहबा...या मुस्तफा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले की सितारगंज तहसील में जुलूस-ए-मोहम्मदी में उमड़ा जनसैलाब। - फोटो : SITARGANJ
नबी की आमद मरहबा.. नारा ए तकबीर, नारा ए रिसालत, या मुस्तफा की सदाओं के बीच मंगलवार को शहरों और गांवों में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। बारिश के बावजूद लोगों ने बड़ी तादाद में जुलूस में शिरकत की। घरों और मस्जिदों में मिलाद शरीफ, कुरआन ख्वानी हुई। इस बीच मस्जिदों, घरों, गलियों और रास्तों को बिजली की झालरों से सजाया गया था।
विज्ञापन

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौम ए पैदाइश यानी ईद मिलादुन्नबी के मौके पर लोगों ने जश्न मनाया। काशीपुर में मोहल्ला अल्ली खां से जुलूस ए मोहम्मदी का आगाज शहर इमाम मुफ़्ती मुनाजिर हुसैन की कयादत में हुआ। इस दौरान विभिन्न संगठनों ने जगह-जगह स्टाल लगाकर तबर्रूक बांटा। इस मौके पर ईदगाह कमेटी के सदर हसीन खान, पूर्व चैयरमैन शमशुद्दीन, मुशर्रफ़ हुसैन, शफीक अंसारी, डॉ एमए राहुल, अब्दुल सलीम, हसन नूरी, रसीद नश्तर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इधर, विजयनगर नईबस्ती मेें मुफ्ती जाफर हुसैन और रहमत अली खां की कयादत में शुरू हुुआ, जो एमपी चौक पर पहुंचकर मुख्य जुलूस में मिल गया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल, मुक्ता सिंह, इंदुमान, आशीष अरोरा बॉबी, अर्पित मेहरोत्रा, अरुण चौहान, त्रिलोक अधिकारी, महेंद्र बेदी, एडवोकेट मनोज जोशी, एडवोकेट शैलैंद्र मिश्रा आदि ने जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया। जुलूस में कमेटी के सदर राजा शब्बीर, सचिव माजिद अली, डा. शकील अहमद, अज्जू खां, अब्दुल कादिर, असलम खां, आसिफ रजा, मंसूर अहमद, जफर मुन्ना, राशिद फारूकी आदि ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसपुर। यहां तकिये वाली मस्जिद से जुलूस निकाला गया। लोगों ने जगह-जगह जुलूस का स्वागत कर फूल बरसाये। उर्स मैदान में जुलूस का समापन दुआ के साथ किया गया। इस अवसर पर शहर इमाम मौलाना अयूब, कारी शाकिर हुसैन, कोतवाल जेएस देउपा, एसएसआई डीके पंत, हाजी जाहिद, उस्मान, नसीम अहमद, शाहिद सदर, अशरफ तसलीम, हकीम जफर आदि शामिल रहे।
बाजपुर। मुंडिया पिस्तौर स्थित ईदगाह से कारी अमीर अहमद रिजवी की अगुवाई में जुलूस निकाला गया। वहां कमर अली, नन्हें, मुन्ना खां, साबिर हुसैन, जैदी खान, उस्मान, हाकम अली, अहसास अली, निसार आदि थे।
केलाखेड़ा। जामा मस्जिद के शाही इमाम मोहम्मद जाफर और नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हामिद अली के नेतृत्व में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशिक्षु सीओ निहारिका सेमवाल मुस्तैद थे। वहां अफरोज अहमद, हनीफ खां, इरफान अली, सुल्तान अली, आरिफ अली, मोहम्मद जाफर आदि थे।
गदरपुर। जुलूस कमेटी के सदर मुंतियाज अली के नेतृत्व में रविवार हाट बाजार से जुलूस ए मोहम्मदी का आगाज हुआ। बाबा कंबल शाह की मजार पर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान जामा मस्जिद के इमाम कारी जाने आलम, पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस, त्रिनाथ विश्वास, वरुण कपूर, मोहम्मद शादाब, सिब्ते नबी, मोहम्मद आलम, डॉ. वली अहमद मंसूरी, जुल्फिकार अली आदि मौजूद थे।
किच्छा। नगर की जामा मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस मुख्य मार्गों से होता हुआ सुनहरी मस्जिद पहुंचा। उलमा ने प्रदेश और देश में अमन की दुआ मांगी। बारिश के कारण इस वर्ष कार्यक्रम में भीड़ कम रही। यहां अब्दुल रशीद जक्कू, जावेद मलिक, नजाकत खान, शकील अहमद, इन्तजार अहमद मलिक आदि थे।
सितारगंज। जामा मस्जिद से जुलूस ए मोहम्मदी का आगाज हुआ, जो मुख्य चौराहा, अमरिया चौराहा, बिज्टी चौराहा, महाराणा प्रताप चौक से मुख्य बाजार होते हुए जामा मस्जिद पहुंचकर संपन्न हुआ।
उलमा ने तकरीर के जरिये हुजूर के बताए मार्ग पर चलने की नसीहत दी। इस दौरान विधायक सौरभ बहुगुणा, पूर्व विधायक नारायण पाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, कांग्रेस जिला महासचिव जिलानी अंसारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी अनवार अहमद, शम्सुुल हक मलिक आदि ने जुलूस का स्वागत किया।
खटीमा। यहां जामा मस्जिद से कोविड गाइडलान का पालन करते बारिश के बीच जुलूस निकाला गया। इस्लामनगर गौटिया से विभिन्न मार्गों से होता हुआ जुलूस वापस जामा मस्जिद पहुंचा। वहां मौलाना इरफानुलहक कादरी, नासिर खान, अमानुल हक कादरी, आसिफ शराफत, मुजाहिद खान, मो. अहमद, गुड्डु, छोटे अंसारी, गुलफाम, सद्दाम शेरी, पप्पू अली, राशिद अंसारी, नईम रिजवी, इकबाल अहमद, नाजिम शेरी, असगर, अकबर, नुरुल, मोनेस, सलीम, आहिद आदि शामिल रहे। संवाद
पट्टी में हुआ जलसा
सुल्तानपुर पट्टी। अंजुमन गुलामने मुस्तफा वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मो. रफी के नेतृत्व में जलसे का आयोजन किया गया। मौलानाओं ने जलसे में लोगों को नवी की बातों पर अमल करने के लिए कहा। इस मौके पर हाजी सआदत अली, हाजी अब्दुल नबी, रईस अहमद, फईम अनवर, मोहम्मद नदीम सैफी, इदरीस, मो. रफी, सोमी, इस्लाम रजा, मो. कैफ, अफजाल कादरी आदि थे।

ईद मिलादुन्नबी पर 11 युवाओं ने किया रक्तदान
काशीपुर। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मंगलवार को महुआखेड़ागंज में 11 युवाओं ने रक्तदान किया। कैंप का आयोजन चांद मस्जिद के इमाम मुफ्ती फैजुल हसन की निगरानी में हुआ। हैदर अली, नईम, दानिश, अजीम, वसीम, आसिफ, शाने आलम इमरान, सुहेल, अब्बास, मो. असलम ने रक्तदान किया। वहां काशीपुर ब्लड डोनर्स ग्रुप के अध्यक्ष जुबैर सिद्दीकी, पूर्व चेयरमैन अरविंद राणा, हफीजुर्रहमान अंसारी, सलीम अंसारी, हबीबुर्रहमान बबलू, लारी, आबिद, मो हनीफ, अनवर, सईद अहमद आदि मौजूद थे। (संवाद)

खटीमा में ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस निकालते मुस्लिम समाज के लोग।

खटीमा में ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस निकालते मुस्लिम समाज के लोग।- फोटो : KHATIMA

किच्छा में जुलूस निकालते मुस्लिम समाज के लोग

किच्छा में जुलूस निकालते मुस्लिम समाज के लोग- फोटो : KITCHHA

जसपुर में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस निकाला गया।

जसपुर में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस निकाला गया।- फोटो : KASHIPUR

बाजपुर में जुलूस निकालते मुस्लिम समाज के लोग

बाजपुर में जुलूस निकालते मुस्लिम समाज के लोग- फोटो : BAZPUR

केलाखेड़ा में जुलूस निकालते लोग।

केलाखेड़ा में जुलूस निकालते लोग।- फोटो : BAZPUR

महुआखेड़ागंज में रक्तदाता को प्रमाणपत्र देते शिविर के आयोजक।

महुआखेड़ागंज में रक्तदाता को प्रमाणपत्र देते शिविर के आयोजक।- फोटो : KASHIPUR

जुलूस में शिरकत करते अकीदतमंद।

जुलूस में शिरकत करते अकीदतमंद।- फोटो : KASHIPUR

जुलूसे मोहम्मदी में शामिल इस्लामी नक्श।

जुलूसे मोहम्मदी में शामिल इस्लामी नक्श।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed