{"_id":"615f1c548ebc3e6248567f69","slug":"cultural-programme-kashipur-news-hld440611811","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए
विज्ञापन
काशीपुर मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदीय नवरात्र के पहले दिन बृहस्पतिवार को नगर के प्रसिद्ध मंदिरों में माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। भक्तों ने विधिविधान से मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। लोगों ने घरों और मंदिरों में कलश स्थापना की। मंदिर माता रानी के जयकारों से गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवती से सुख-समृद्धि की कामना की।
नवरात्र के पहले दिन बृहस्पतिवार सुबह से ही घर-घर मां की पूजा की तैयारियां शुरू हो र्गईं। भक्तों ने अपने घरों में मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों और लाइटों से सजाया। कलश स्थापित कर दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। विधि विधान से माता रानी का पूजन किया।
घरों और मंदिरों में मां के जयकारे गूंजते रहे। काशीपुर में विभिन्न मंदिरों में मां के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री के पूजन के लिए मां के भक्तों की कतारें लगी रहीं। मां मंशा देवी शक्तिपीठ मंदिर, चामुंडा देवी शक्तिपीठ मंदिर के अलावा मां बाल सुंदरी देवी मंदिर, चौराहे वाली माता मंदिर, गायत्री देवी मंदिर समेत अनेक मंदिरों में मां के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की गई। नगर के मंदिरों में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। (संवाद)