फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme in Kashipur.

सौहार्द्र की मिसाल हैं औलिया के आस्ताने ः हाशिमी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme in Kashipur.
काशीपुर में एनएसएस शिविर को संबोधित करतीं डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। खतीब ए राजस्थान मौलाना हाशिमी नूरी ने कहा कि औलिया के आस्तानों से फैज हासिल होता है। आस्तानों पर सभी वर्ग, समुदाय के लोग बगैर किसी भेदभाव के आते हैं और सौहार्र्द की मिसाल कायम करते हैं। उन्होंने परवरदिगार की रजा के लिए इश्के रसूल को जरूरी बताया।
विज्ञापन

मौलाना हाशिमी बृहस्पतिवार की रात मोहल्ला अल्ली खां में हजरत बौंगे शाह बाबा के आस्ताने पर आयोजित मजलिस को खिताब कर रहे थे। शहर इमाम मुफ्ती मुनाजिर हुसैन ने कहा कि इस्लाम शांति का मजहब है, जो मुल्क के लिए वफादारी का पैगाम देता है। वतन से गद्दारी करने वाला इंसान सच्चा मुस्लमान नहीं हो सकता है। मुफ्ती जुल्फिकार नईमी ने हदीस के बयानों पर रोशनी डाली।
विज्ञापन

शुक्रवार को कमेटी के सदर अज्जू खां की सदारत में अल्ली खां चौक से जुलूूस की शक्ल में सरकारी चादर निकाली गई। मजार पर चादरपोशी कर सलातो सलाम पेश किया गया। अकीदतमंदो ने मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआ की। वहां कमेटी के सचिव रफी खान, रईस अहमद, छोटू खां, लल्ला भाई, मेेहराज खान, अजीम खां, समर खां, डा. एमए राहुल, परवेज मंसूरी आदि थे। कमेटी के सचिव रफी ने बताया कि उर्स के दौरान शुक्रवार को बरेली और पीलीभीत के कव्वाल बाबा की शान में नातो कलाम पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed