फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme in Jaspur.

भगवत कथा में लिया बुराइयों को छोड़ने का संकल्प

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme in Jaspur.
जसपुर में श्रीमद भगवत कथा सुनते श्रद्धालु। - फोटो : KASHIPUR
नगर के श्रद्धालुओं की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का बुराइयों को छोड़ने के संकल्प और हवन यज्ञ, आरती, प्रसाद वितरण के साथ समापन हो गया। धर्मशाला मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ 22 सितंबर को किया गया था।
विज्ञापन

समापन पर कथावाचक मनोज महाराज ने सुदामा चरित्र का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सुदामा भले ही निर्धन थे, लेकिन उन्होंने भगवान से दुनिया की दौलत नहीं मांगी। उन्होंने भगवान से भक्ति मांगी। भगवान तो अंतर्यामी हैं जो उनकी शरण में श्रद्धा और भाव से अहंकार से रहित होकर आता है, उसकी झोलियां वह अपने आप भर देते हैं। प्राणी को भगवान से भगवान को मांगना चाहिए। अच्छे कर्म करने चाहिए, किसी का दिल नहीं दुखाना चाहिए।
विज्ञापन

सभी के काम आना यह सबसे बड़ी भक्ति है। उन्होंने श्रद्धालुओं से बुराइयों को छोड़ने का संकल्प दिलवाया। इसके बाद हवन यज्ञ आरती कर प्रसाद बांटा गया। वहां अतुल बंसल, अंकुर बंसल, अशोक अग्रवाल, निकेश अग्रवाल, त्रिलोक अरोरा, हरीश ग्रोवर, सतीश ग्रोवर, सतीश अरोरा, सुरेश कुमार, विनोद ठुकराल, श्याम अरोरा, अशोक अरोरा, राजेंद्र खुराना, रमेश ग्रोवर आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed