फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme.

साहिबजादों और माता गुजर कौर जी की शहीदी को समर्पित समागम का आयोजन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
बाजपुर के नानकसर ठाठ गुरुद्वारा साहिब में अतिथियों को सम्मानित करते बाबा प्रताप सिंह। - फोटो : BAZPUR
सरवंश दानी गुरु श्री गोविंद सिंह जी महाराज के छोटे साहिबजादों और माता गुजर कौर जी की शहीदी को समर्पित समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों से गुरुद्वारा साहिब गूंज उठा।
विज्ञापन

रविवार को गांव गजरौला स्थित नानकसर ठाठ में सरवंश दानी गुरु श्री गोविंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों और माता गुजर कौर जी की शहीदी को समर्पित पूर्णिमा पर समागम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान पंजाब से आए भाई अमरजीत सिंह गालिब खुर्द वाले, भाई हरपाल सिंह खालसा, राजेंद्र सिंह, हजूरी बलविंदर सिंह, दलविंदर सिंह, पलविंदर सिंह ने शबद कीर्तन कर श्री गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए गुरु महिमा का गुणगान किया। इस दौरान युुवा पीढ़ी को सिख इतिहास से अवगत कराया गया। दूरदराज से पहुंची संगत ने गुरु महाराज के समक्ष मत्था टेका। बाहर से आए अतिथियों को गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह ने सरोपा और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। गुरु का लंगर अटूट बरता। वहां मंगा सिंह, गुरमुख सिंह, रवि सिंह, गुरविंदर सिंह, सोनू गिल, गुरपाल सिंह, हरपाल सिंह, गुरदीप सिंह, जगतार सिंह बाजवा आदि थे।

बाजपुर के नानकसर ठाठ गुरुद्वारा साहिब में शबद कीर्तन करते रागी जत्थे।

बाजपुर के नानकसर ठाठ गुरुद्वारा साहिब में शबद कीर्तन करते रागी जत्थे।- फोटो : BAZPUR

बाजपुर के नानकसर ठाठ गुरुद्वारा साहिब में सजाए गए दीवान साहिब।

बाजपुर के नानकसर ठाठ गुरुद्वारा साहिब में सजाए गए दीवान साहिब।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed