फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme

बाजपुर में नवरात्र के शुभारम्भ पर निकली भव्य कलश और ध्वज यात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Cultural programme
बाजपुर में नवरात्र के शुभारंभ पर कलश शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु। - फोटो : BAZPUR
शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ पर श्री हनुमान जी सेवा संकीर्तन मंडल की ओर से नगर में भव्य कलश और ध्वज शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अनाज मंडी स्थित श्री हनुमान मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा और ध्वज यात्रा शुरू हुई। भव्य कलश और ध्वज शोभायात्रा श्री गुरुद्वारा साहिब रोड मुख्यमार्ग, रामराज रोड, पहाड़ी कॉलोनी होते हुए बांकेनगर स्थित संकटमोचन श्री बालाजी घाटा मंदिर पहुंची। भव्य कलश और ध्वज शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन

कलश और ध्वज यात्रा के संकटमोचन श्री बालाजी घाटा मंदिर पहुंचने पर कलश स्थापित किए गए। मां दुर्गा की आरती और प्रसाद वितरण के साथ यात्रा का समापन हुआ। नवमी के दिन पूजा-अर्चना के बाद कलश उठाने वाली महिलाओं को उनके कलश वापिस किए जाएंगे। वहां अविनाश सरना, प्रमोद गुप्ता, हरी सिंह यादव, दिनेश भारती, रवि सरना, कुसुम सैनी, गीता चंद्रा, पूजा जिन्दल, नेहा कालरा, शैली सरना, सुमन, पिंकी, निधि, चारू, जानकी, शीतल आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed