फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural program postponed, lockdown in Khatima College

Udham Singh Nagar News: सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित, खटीमा कॉलेज में तालाबंदी

Tue, 23 Jan 2024 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 23 Jan 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Cultural program postponed, lockdown in Khatima College
खटीमा डिग्री कॉलेज में तालाबंदी करते छात्रसंघ पदा​धिकारी व एनएसयूआई कार्यकर्ता। -संवाद
खटीमा। सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित करने पर आक्रोशित एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रसंघ पदाधिकारियों ने मंगलवार को खटीमा डिग्री कॉलेज में तालाबंदी कर दी। प्राचार्य और एसडीएम के समझाने के बावजूद उन्होंने मुख्य गेट का ताला नहीं खोला। वहीं शाम करीब पांच बजे छात्र नेता कॉलेज गेट पर ताला लगाकर चले गए।
विज्ञापन


छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित गंगवार ने कहा कि कॉलेज में नया प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए 24 जनवरी को कॉलेज में फ्रेशर पार्टी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने की तैयारी थी जिसकी पूर्व सूचना कॉलेज प्रशासन को दे गई थी। इसके बावजूद एक दिन पहले अचानक कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन पर मनमानी लगाते हुए छात्रसंघ पदाधिकारियों व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के मुख्य गेट पर तालाबंदी करते हुए धरना शुरू कर दिया।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. रीना सिंह ने छात्र-छात्राओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। डॉ. रीना ने कहा कार्यक्रम को लेकर छात्र नेताओं में आपसी सहमति न बनने व 27 जनवरी से कॉलेज में परीक्षाएं शुरू होने के चलते कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा। लेकिन धरने पर बैठे छात्र नेता कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर एसडीएम रवींद्र बिष्ट भी मौके पहुंचे। उन्होंने भी छात्र-छात्राओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। एसडीएम के लौटने के बाद भी धरना जारी रहा। करीब पांच बजे छात्र नेता भी गेट पर ताला लगाकर चले गए।

वहां पर छात्रसंघ कोषाध्यक्ष परवेज अख्तर, कोमल चंद, मेघना गुप्ता, दीपक सिंह, हिमांशु भट्ट, राहुल कन्याल, मोहित आदि थे।
एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि बुधवार को कॉलेज के गेट का ताला खुलवाया जाएगा।

-

कॉलेज में तालाबंदी से नहीं हो पाई पढ़ाई

खटीमा। प्राध्यापकों और एसडीएम के समझाने के बावजूद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के मुख्य गेट का ताला नहीं खोला। दिनभर तालाबंदी के चलते मंगलवार को कॉलेज में पढ़ाई नहीं हो सकी। वार्ता से हल न निकलने के चलते देर शाम तक एनएसयूआई कार्यकर्ता धरने पर बैठे रहे। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed