फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural Procession in Khatima

बागनाथ मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Cultural Procession in Khatima
खटीमा में बागनाथ मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर कलश यात्रा निकालती महिलाएं। - फोटो : KHATIMA
खटीमा। मेलाघाट रोड स्थित श्री बागनाथ मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ पवित्र शारदा के जल से जलाभिषेक के साथ हुआ। प्रथम दिन मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा शारदा घाट लालकोठी से पवित्र जल लेकर बागनाथ मंदिर लौटी। पंडित मनोज जोशी और पंडित भानू प्रताप तिवारी ने मंत्रोच्चार के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नव ग्रह पूजन के साथ हुआ। कलश यात्रा में क्षेत्र की महिलाएं विशेष परिधान से सजी ताबे एवं मिट्टी के पात्रों के साथ पहुंचीं और जल लेकर मंदिर लौटीं। वहां संजय सिंह पिलख्वाल, सतीश भट्ट, आनंद सिंह पिलख्वाल, नंदन सिंह भंडारी, अमल बख्शी, दीपक सामंत, विष्णु सैल्ला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed