{"_id":"606374f98ebc3ee64e6fc2f3","slug":"cultural-kashipur-news-hld4199656194","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबीर गुलाल और पानी की बौछार के साथ खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबीर गुलाल और पानी की बौछार के साथ खेली होली
विज्ञापन
काशीपुर होली मिलन मेले में मॉडलिंग करतीं युवतियां।
- फोटो : KASHIPUR
शहर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने उमंग और उत्साह के साथ होली मनाई। सुबह से ही लोग होली के रंग में रंगने लगे। किसी ने अबीर गुलाल का टीका लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी तो किसी ने पानी की बौछारों से होली का आनंद लिया।
शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली की धूम रही। बच्चों के साथ ही महिलाएं और बुजुर्ग भी होली को लेकर उत्साहित रहे। लोगों ने सुबह टोलियों के रूप में पड़ोसियों के घर पहुंचकर उन्हें होली की बधाई दी। पड़ोसियों ने उन्हें गुजिया आदि खिलाकर उनका स्वागत किया। कई स्थानों पर ढोलक की थाप पर होल्यारों ने भी गली-गली घूमकर लोगों को होली की बधाई दी। पुलिस प्रशासन ने भी थाना चौकियों में होली मिलन का आयोजन कर एक दूसरे के साथ होली की मस्ती की। हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए कई स्थानों पर विशेष तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया था।
इससे पूर्व रविवार की रात शुभ मुहूर्त में होली बंगारी गई। लोगों ने गेहूं की बाली व गन्ने के साथ होलिका मैया का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। घासमंडी, मुंशीराम तिराहा, कटोराताल, पक्काकोट, कानूनगोयान, किला, लाहोरियान, खत्रियान, आवास-विकास, सुभाषनगर कॉलोनी, टांडा उज्जैन, श्यामपुरम, खड़कपुर देवीपुरा, गौतमनगर आदि स्थानों पर होली के पंडालों को शानदार तरीकों से सजाया गया।
विज्ञापन
पर्वतीय कॉलोनियों में रंगों के साथ गायकी होली की भी धूम रही। सैनिक कॉलोनी, पशुपति बिहार, चामुंडा कॉलोनी, पुष्प बिहार, दुर्गा कॉलोनी, वैशाली कॉलोनी, आनंद कॉलोनी आदि क्षेत्रों में महिलाओं ने टोलियों में एक दूसरे के घरों में जाकर होली गायन किया। शब-ए-बारात के त्योहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने होलिका दहन के दौरान सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए थे।
पुलिस पहरे में निकाली लालपुर में चौपाई
काशीपुर। कुंडा थाने के अति संवेदनशील गांव लालपुर में होली की चौपाई देर शाम पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच निकाली गई। इस कारण कुंडा पुलिस ने होली का पर्व मंगलवार को मनाया।
कुंडा थाने के ग्राम लालपुर में कुछ वर्ष पूर्व होली के जुलूस के रास्ते को लेकर वर्ष 2018 में विवाद हो गया था। इसे लेकर दोनो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। वर्ष 2018 में गांव में मंदिर के पुजारी के साथ अभद्रता करने के आरोप में एक नशेड़ी व्यक्ति के खिलाफ कुंडा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। तब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण गांव में होली की चौपाई नहीं निकाली जा सकी थी। सोमवार को होली पर दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक चौपाई का आयोजन किया गया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच गांव में निर्धारित रूट से चौपाई कार्यक्रम संपन्न हुआ। (संवाद)

मेले में उमड़ी लोगों की भीड़।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर में होली मनाते पुलिसकर्मी।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर में होलिका दहन करते लोग।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर में एक दूसरे पर पानी डालकर होली मनाते बच्चे।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर में पिचकारी से होली की मस्ती करते बच्चे।- फोटो : KASHIPUR