फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural Gathering for Martyers

Udham Singh Nagar News: शहीदों के शिलापट लगाए और हुआ सम्मान

Sat, 12 Aug 2023 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 12 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Cultural Gathering for Martyers
सुल्तानपुर पट्टी  में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की रैली निकालते स्कूली बच्चे।
खटीमा। मेरी माटी मेरा देश के तहत ग्राम पंचायत सरपुड़ा बग्घा में शहीद राकेश कुमार, जगदीश सिंह चौहान और वीर चक्र प्राप्त सूबेदार दीवान के शिलापट लगाए गए। शहीद की पत्नी देवकी देवी सहित मनोहर सिंह चौहान, सुराली प्रजापति को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहां पर ग्राम प्रधान पूजा दसौनी आदि थीं। वहीं, सिसैया में शहीद आन सिंह के शिलापट की स्थापना की गई। उनकी बेटी ललिता देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहां पर प्रधान संत लाल आदि थे। इधर, सीआरपीएफ काठगोदाम की ओर से तहसील के सभागार में तुर्का तिसौर सितारगंज निवासी शहीद राजेंद्र सिंह की वीरांगना (पत्नी) सरस्वती देवी, खेलडिया निवासी शहीद चंद्रिका प्रसाद की पत्नी रामरति, मोहम्मदपुर भूड़िया निवासी शहीद विरेंद्र सिंह राणा की पत्नी रेणू देवी को सम्मानित किया गया। वहां पर सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट संदीप बिष्ट, डीआईजी शंकर दत्त पांडे आदि थे।
विज्ञापन

पालिका और एसएसबी कैंप में पौधरोपण
सितारगंज। नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे, एसडीएम तुषार सैनी, ईओ प्रियंका आर्य समेत बोर्ड के सभी सदस्यों ने शिलापट का उद्घाटन किया। इधर, 57वीं वाहिनी एसएसबी में कमांडेंट मनोहर लाल के नेतृत्व में अमृत वाटिका का शुभारंभ किया गया। संवाद
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने किया शुभारंभ
किच्छा। भंगा में शिलाफलकम का उद्घाटन पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया। इस मौके पर पूर्व सैनिक प्रेम पाल गंगवार को सम्मानित कर देश प्रेम की शपथ दिलाई गई। वहां पर प्रधान पूजा वर्मा आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीआरएफ में ली पंचप्रण की शपथ

गदरपुर। एनडीआरएफ की 15वीं बटालियन के परिसर में सेनानी सुदेश कुमार दराल के मार्गदर्शन में द्वितीय कमान अनिल कुमार ने अधिकारियों और जवानों को पंचप्रण की शपथ दिलाई। इसके बाद साइकिल रैली निकाली गई। वहां पर डॉ. शैलेश कुमार चौधरी, रवि शंकर बधानी थे। संवाद
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया याद
शांतिपुरी। ग्राम जवाहरनगर में 36 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों को प्रधान दीपा कंडपाल और नोडल अधिकारी राम सिंह मेहता ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। सैनिक संगठन अध्यक्ष कैप्टन रेवाधर भट्ट ने जमुना देवी, अनोली देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इधर, खुरपिया में प्रधान लक्ष्मी ओर नोडल अधिकारी गुरप्रीत कौर ने शहीद सैनिक देवबहादुर को श्रद्धांजलि दी। उनकी माता लक्ष्मी देवी, पिता शेर बहादुर को सम्मानित किया। संवाद
शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

दिनेशपुर। ग्राम पंचायत कूल्हा में विधायक अरविंद पांडेय ने शहीदों की स्मृति में स्थापित शिला फलकम पर पुष्प अर्पित करके क्षेत्र के मनोज रावत, अशोक शाही, उमरॉव सिंह, जय सिंह को नमन किया। आनंदखेड़ा ग्रामसभा में विधायक शिव अरोरा ने ग्रामीणों के साथ शहीदों की स्मृति में स्थापित शिला फलकम पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इधर, नगर पंचायत ने शहीद कांस्टेबल अरुण मौर्य और अनिल ढाली के परिजनों को सम्मानित किया। वहां पर नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय थे। संवाद
गडरी किनारे से भरा कलश
बाजपुर/ केलाखेड़ा। केलाखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष अकरम खां के नेतृत्व में गडरी नदी से कलश में मिट्टी भरने के बाद देश सेवा की शपथ ली। शपथ दिलाई। वहां ईओ राजकुमार भारती रहे। इधर, बाजपुर में डाॅ. भीमराव आंबेडकर पार्क में शिलाफलकम का अनावरण किया। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते और संचालन ईओ मनोज कुमार दास ने किया। संवाद

जसपुर में वीरों को किया नमन
जसपुर। ग्राम पंचायत जगतपुर पट्टी में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर, ग्राम प्रधान किरण दीप कौर ने स्मारक का लोकार्पण कर किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की गाथाओं पर प्रकाश डाला और 75 पौधों का रोपण किया। संवाद

नगर पंचायत ने किया झंडारोहण
सुल्तानपुर पट्टी। नगर पंचायत में ईओ गीता चौधरी, अध्यक्ष पंडित राजेंद्र शर्मा की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित हुआ। राष्ट्रगान और झंडारोहण के साथ सिलापट का उद्घाटन किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर से नगर में शोभायात्रा निकाली गई। संवाद

सुल्तानपुर पट्टी  में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की रैली निकालते स्कूली बच्चे।

सुल्तानपुर पट्टी  में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की रैली निकालते स्कूली बच्चे।

सुल्तानपुर पट्टी  में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की रैली निकालते स्कूली बच्चे।

सुल्तानपुर पट्टी  में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की रैली निकालते स्कूली बच्चे।

सुल्तानपुर पट्टी  में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की रैली निकालते स्कूली बच्चे।

सुल्तानपुर पट्टी  में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की रैली निकालते स्कूली बच्चे।

सुल्तानपुर पट्टी  में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की रैली निकालते स्कूली बच्चे।

सुल्तानपुर पट्टी  में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की रैली निकालते स्कूली बच्चे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed