{"_id":"5c3a31c3bdec22732a0a343a","slug":"cultral-program-start-in-khatima","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ को ठंडो पानी छोड़नी लागनी..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ को ठंडो पानी छोड़नी लागनी..
Sat, 12 Jan 2019 11:58 PM IST
विपिन कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: विपिन कुमार
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
उत्तरायणी कौतिक पर नगर में निकली रंगयात्रा के दौरान प्रमुख मुख्य चौराहे पर छोलिया नृत्य का दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान समिति की ओर से शनिवार को नगर में भव्य कलश यात्रा और रंग यात्रा के साथ पांच दिनी उत्तरायणी कौतिक का आगाज हुआ। रंगयात्रा में छोलिया नृत्य के साथ झांकियों से विविध संस्कृति देखने को मिली। पहले दिन लोक गायक राकेश खनवाल ने पहाड़ को ठंडो पानी छोड़नी लागनी.. से तराई में कुमाऊंनी लोक संस्कृति की धूम मचाई।
शनिवार को डिग्री कॉलेज परिसर से एसडीएम विजयनाथ शुुक्ल, कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने सांस्कृतिक रंग यात्रा का शुभारंभ किया। भव्य कलश यात्रा के साथ छोलिया नृत्य, झोड़ा चांचरी, स्कूली बच्चों की विविध सांस्कृतिक झांकियों की धूम रही। इसमें डायनेस्टी माडर्न गुुरुकुल एकेडमी, सरस्वती एकेडमी आदि स्कूलों के बच्चों ने भी हिस्सा लिया। मुख्य चौराहे पर कलाकारों ने छोलिया नृत्य से मनमोहा।
रंगयात्रा तराई बीज विकास निगम मैदान मेला स्थल पर पहुंची, जहां मेले का शुभारंभ कमेटी अध्यक्ष ठाकुर सिंह खाती, मेला प्रभारी वरिष्ठ अधिवक्ता केडी भट्ट, गीता धामी अन्य सदस्यों ने किया। पहले दिन लटेश्वर छोलिया दल, थारू सांस्कृतिक समिति आदि के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। लोक गायक प्रह्लाद मेहरा ने त्योले कतु भलो रूप यो पायो छ.., आदि गीतों से मंत्रमुग्ध कर दिया। मेले में लगे स्टालों पर भी लोगों ने खरीदारी की। संचालन भुवन भट्ट, धीरेंद्र भट्ट ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
इस मौके पर आईडी कोटिया, बीएस मेहता, मोहनी पोखरिया, नवीन कापड़ी, विमला मुडेला, किशन सिंह किन्ना, शांति पांडे, कृष्णा नेगी, घनश्याम सनवाल, अंजू भट्ट, गंगा मुडेला, नर सिंह कुंवर, जगत सिंह मार्कंडेय आदि मौजूद रहे।