फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CT scan facliltiy will be provided in district hospital.

जिला अस्पताल में जल्द मिलेगी सीटी स्कैन की सुविधा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
CT scan facliltiy will be provided in district hospital.
जिला अस्पताल में भी अब शीघ्र ही निजी अस्पतालों की तरह मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा मिलेगी। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को सीटी मशीन चलाने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

फेफड़ों में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिलास्तर पर सभी निजी सीटी स्कैन केंद्रों के मूल्य निर्धारित किए हैं। जिलास्तर पर स्वास्थ्य विभाग ने सीटी स्कैन की 16 स्लाइस से कम की जांच के लिए 3500 रुपये और 16 स्लाइस से अधिक की जांच के लिए 4000 रुपये तय किए हैं। अब रुद्रपुर जिला अस्पताल में भी शीघ्र मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा मिलने जा रही है।
विज्ञापन

प्रमुख अधीक्षक डॉ. आरएस सामंत ने बताया कि जिला अस्पताल को करीब डेढ़ माह पहले हाईटेक सीटी स्कैन मशीन मिल चुकी है लेकिन टेक्नीशियन की नियुक्ति नहीं हो पाने के कारण इसे शुरू नहीं किया जा सका था। अब स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को ही सीटी स्कैन मशीन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सीटी स्कैन मशीन की निर्माता कंपनी के प्रतिनिधियों की ओर से स्वास्थ्य कर्मियों को इसका प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एक सप्ताह के भीतर सीटी स्कैन मशीन से जांच शुरू होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी में सीटी स्कैन जांच नि:शुल्क होगी अथवा शुल्क लिया जाएगा, यह अभी तय नहीं हुआ है। बता दें कि सुुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में सीटी स्कैन करवाने के करीब 1400 रुपये लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सितारगंज में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट
सितारगंज। सीएचसी को जहां हाईटेक बनाया जा रहा है, वहीं अब अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की कवायद भी शुरू हो गई है। अस्पताल को गोद लेने वाले बालाजी ग्रुप ने प्लांट लगाने पर सहमति जता दी है। करीब दो माह में प्लांट बनकर तैयार होने की उम्मीद है। इसके बाद यहां रोजाना 47.8 लीटर और 10 लीटर के 35 से 50 सिलिंडर ऑक्सीजन का प्रतिदिन उत्पादन होगा। सीएचसी के लिए सेंट्रल पाइपलाइन बिछेगी। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों को पर्याप्त ऑक्सीजन मिल सकेगी। वहीं, क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों को ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी।
सिडकुल की बालाजी एक्शन टेसा कंपनी ने फरवरी 2020 से नगर के सीएचसी को गोद लिया है। बालाजी ग्रुप करीब पांच करोड़ की लागत से अस्पताल को हाईटेक बना रहा है। कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए विधायक सौरभ बहुगुणा ने कंपनी के अधिकारियों से अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए उनसे चर्चा की थी। कंपनी ने प्लांट लगाने पर सहमति जताई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अस्पताल में बालाजी ग्रुप करीब 50 लाख रुपये से ऑक्सीजन प्लांट लगाएगा। प्लांट पर प्रतिदिन 47.8 लीटर और 10 लीटर के लगभग 35 से 50 ऑक्सीजन सिलिंडरों का उत्पादन होने की संभावना है। इससे सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के शक्तिफार्म पीएचसी, नानकमत्ता पीएचसी, बरा पीएचसी के साथ ही सरकारी यूनिटों को पर्याप्त ऑक्सीजन मुहैया कराई जाएगी। इन यूनिटों में ऑक्सीजन की आपूर्ति के बाद निजी अस्पतालों को भी सिलिंडर मुहैया कराने पर विचार किया जाएगा।

मिट्टी की जांच के लिए पंतनगर से आज पहुंचेगी टीम : डॉ. आर्या
सितारगंज। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेश आर्या ने बताया कि 30 बेड के सीएचसी का विस्तार कर 60 बेड का बनाया जा रहा है। अस्पताल के आधुनिकीकरण कार्य और ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे पंतनगर विवि के भू-वैज्ञानिकों और तकनीकी अधिकारियों की टीम अस्पताल पहुंचेगी। मिट्टी की जांच होने के बाद बालाजी ग्रुप की ओर से निर्माण भी जल्द शुरू कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed