फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crusher partners made serious allegations against Gadarpur MLA

Udham Singh Nagar News: क्रशर के साझेदारों ने गदरपुर के विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

Wed, 11 Jun 2025 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 11 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Crusher partners made serious allegations against Gadarpur MLA
काशीपुर। मुरलीवाला स्टोन क्रशर के साझेदारों ने एसएसपी को एक शिकायती पत्र सौंपा। इसमें उन्होंने अनूप अग्रवाल और उनके परिवार के सदस्यों पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और गबन का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि गदरपुर के विधायक अरविंद पांडे अनूप अग्रवाल का समर्थन कर रहे हैं और पुलिस पर दबाव बना रहे हैं। इससे उनके खिलाफ मामला दर्ज नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

महादेवनगर ढकिया कला निवासी मुरलीवाला स्टोन क्रशर के साझेदार गुरपेज सिंह, लखविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह और बलविंदर सिंह ने डिजाइन सेंटर स्थित एसपी कार्यालय में एसएसपी मणिकांत मिश्रा को शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि अनूप अग्रवाल और उनके परिवार के सदस्यों ने क्रशर के पार्टनरों के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और गबन किया है। पीड़ितों ने अनूप अग्रवाल से अपनी जान को खतरा होने का भी जिक्र किया है। एसएसपी ने पीड़ितों को कानूनी सहायता और निष्पक्ष जांच का आश्वासन देते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।
उन्होंने एसपी काशीपुर को निर्देश दिए कि वे शिकायत पत्र के आधार पर सही तथ्यों को उजागर कर विधि सम्मत कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed