फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cross FIR For Murder Case

Udham Singh Nagar News: व्यापारी की मौत मामले में क्रॉस केस दर्ज

Fri, 16 Jun 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 16 Jun 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Cross FIR For Murder Case
रुद्रपुर। एक साल पहले निजी अस्पताल में इलाज के दौरान व्यापारी की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर दोनों पक्षों पर केस दर्ज हुआ है। व्यापारी के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और अभद्रता करने का आरोप है, वहीं मृतक के परिजनों पर भी मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगा है। गदरपुर निवासी विकास कुमार ने न्यायालय को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि उनके भाई सुरेश की शहर में मोबाइल की दुकान है। 23 जून 2022 को उनके भाई के सीने में दर्द हुआ तो उन्हें मेडिसिटी अस्पताल लाया गया। वहां मौजूद डॉ. रिजवान ने चेकअप के बाद हार्टअटैक आने की संभावना जताई। आरोप था कि विशेषज्ञ डॉक्टर न होने के बावजूद जबरन उनके भाई का इलाज शुरू कर दिया गया। इस दौरान डॉक्टर ने दवाई और इंजेक्शन दी, जिसके कुछ देर बाद उनके भाई की मौत हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि वहां मौजूद डॉ. रिजवान, ब्रजेश और गौतम ने उन्हेें और उनके साथ मौजूद लोगों से अभद्रता की थी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर अस्पताल निदेशक राहुल चंद ने न्यायालय को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 23 जून 2022 को गदरपुर निवासी सुरेश को उनके परिजन गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल ले कर आए। इलाज के दौरान हृदयगति रुकने से उनकी मौत हो गई। आरोप है कि इसके बाद मृतक के भाई विकास और उसके साथ आए लोगों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया और अभिलेखों से छेड़छाड़ की। वहां मौजूद डॉक्टर ब्रजेश और सुरक्षा गार्ड से मारपीट की। उनका कहना है कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। एसएचओ विक्रम राठौर का कहना है कि केस दर्ज करने के बाद मामलों की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed