फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crop Damage by Rain in Kashipur

बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Crop Damage by Rain in Kashipur
सुल्तानपुर पट्टी में गिरी सरसों की फसल। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। लाही और सरसों की फसल गिर गई है। खेतों में पानी भरने से गेहूं की फसल पीली पड़ने लगी है। आलू भी सड़ने लगा है।
विज्ञापन

काशीपुर क्षेत्र में भारी संख्या में किसान खेती करते हैं। इस समय गेहूं, मटर, आलू, सरसों सहित कई फसलें खेतों में खड़ी हैं। एक सप्ताह के दौरान रविवार को दूसरी बार बारिश हुई। खेतों से पहली बारिश का पानी सूखा भी नहीं था कि फिर बारिश शुरू हो गई। जिसके चलते आलू, मटर, सरसों और लाही की फसल को मुख्य रूप से नुकसान हुआ है। हरी मटर की फली जलभराव से खराब हो गई है।
विज्ञापन

पहली बारिश से जो थोड़ी बहुत फसलें बच गई थीं वह इस बार की बारिश से खराब हो गई है। गेहूं की फसल भी खेतों में गिर गई है। किसान जब तक खेतों से पानी निकालने का प्रयास करते हैं तब तक दोबारा से बारिश हो जाती है। यह बारिश किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। किसान खेतों से पानी निकालने का प्रयास करता है तब तक और वारिश हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से फसलें खेतों में गिर गई हैं। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसान खेत से एक बार की बारिश का पानी निकालता है तब तक दूसरी बार बारिश हो जाती है। बारिश किसानों के लिए मुसीबत बन गई है।
- जितेंद्र सिंह जीतू, प्रगतिशील किसान।
बेमौसम बारिश किसानों के लिए आफत बन कर बरस रही है। किसानों ने मटर की फसल उगाने के लिए कर्ज लेकर लागत लगाई है। अब मटर में फली आ रही है, ऐसे में बारिश होने से फसल खराब हो रही है। ऐसे में किसानों के सामने कर्ज चुकाने की समस्या है।-
सुखविंदर सिंह, प्रगतिशील किसान
----------
बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में पानी रुकने से फसले खराब होने लगी है। गेंहू की फसल पीली पड़ने लगी है। गेहूं की फसल बुवाई में खाद बीज पर ही काफी रुपया खर्च हो जाता है। अगर गेहूं की फसल खराब हो गई तो किसान के सामने गंभीर संकट उत्पन्न हो जाएगा।

-बलजिंदर सिंह, किसान
----------
लगातार हो रही वर्षा से आलू के खेतों में पानी भर गया है। आलू के पौधों पर मिट्टी चढ़ाने के लिए नाली बनी होती है। नालियों में पानी भर गया। इन दिनों आलू के पौधों की जड़ों में आलू लग रहा है। पानी भरने से वह गल जाते हैं। जिससे आलू की फसल खराब हो जाती है।
- सुरेश शर्मा जंगी, प्रमुख आलू उत्पादक।
-------------
23केएसपी02-जितेंद्र सिंह जीतू
23केएसपी03- सुखविंदर सिंह
23केएसपी04- बलजिंदर सिंह
23केएसपी05- सुरेश शर्मा जंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed