{"_id":"5a089be54f1c1b78548bc826","slug":"youth-dies-in-road-accident-in-sitarganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज।
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज सीएचसी में भर्ती स्कूटी चालक जीशान।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने घायलों को एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा है।
विज्ञापन
रविवार शाम करीब साढ़े तीन बजे सिसईखेड़ा गांव में एनएच पर टनकपुर से आ रहे बनबसा निवासी जीशान (21) पुत्र शब्बीर अहमद की स्कूटी (यूके03बी-2429) की सामने से हा रही बाइक (यूके06के-9355) से भिड़ंत हो गई। हादसे में जीशान और बाइक सवार बमनपुरी निवासी विरेंद्र राणा (30) पुत्र मुन्ना सिंह, उसके साथी सुखदेव सिंह राणा (40) पुत्र करन सिंह राणा, सचिन राणा (21) पुत्र प्रसादी राणा घायल हो गए।
विज्ञापन
चारों को 108 एंबुलेंस सेवा से सीएचसी लाया गया। यहां डॉ. अभिलाषा पांडे ने विरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर तीनों घायलों को एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया। नानकमत्ता पुलिस ने बाइक और स्कूटी को कब्जे में ले लिया। वहीं, सितारगंज कोतवाली के एसआई एसएस रावत ने अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा। खबर लिखे जाने तक पुलिस को हादसे की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन