{"_id":"0dc70e09304177bc70281c40c4f88d4f","slug":"women-missing-feared-abducted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला लापता, अपहरण की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला लापता, अपहरण की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला काशीपुर (ऊधमसिंहनगर)।
Updated Sat, 18 Apr 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
बुआ के यहां गई विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पति ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला महेशपुरा निवासी कृष्ण गोपाल की पत्नी पिंकी बीते 11 अप्रैल को घर से आवास-विकास स्थित बुआ के घर जाने की बात कहकर निकली। उस दिन कृष्ण गोपाल अपने काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। 12 अप्रैल को पिंकी ने अपने पति को फोन कर उसे बुआ के घर से ले जाने की बात कही। इस पर पति ने बाहर होने की बात कहकर अगले दिन आने को कहा। 13 अप्रैल को जब कृष्ण गोपाल वापस लौटा तो उसने अपनी पत्नी के मोबाइल पर फोन करा तो फोन हल्द्वानी निवासी किसी महिला ने उठाया और बताया कि उसे यह फोन बस में मिला है। जब बुआ के पता किया तो बताया कि पिंकी 13 अप्रैल को दोपहर 11 बजे यहां से चली गई है। काफी खोजबीन करने के बाद भी पिंकी का कहीं पता नहीं चल पाया। कृष्ण गोपाल ने पुलिस को तहरीर देकर अपहरण की संभावना और जान-माल का खतरा बताते हुए पत्नी की बरामदगी की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।