फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Woman's death in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Tue, 23 Jan 2018 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर।
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर। Updated Tue, 23 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
Woman's death in suspicious circumstances
मृतका करनैल कौर का फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala

गांव हुलसनगंज में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति पर हत्या कर शव मवेशियों के टिन शेड से लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि पति के एक महिला से अवैध संबंध है, पत्नी के विरोध करने पर उसे रास्ते से हटा दिया गया। कोतवाल ने बताया कि परिजनों की ओर तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी फिलहाल पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह ग्राम सभा बरहैनी के उपग्राम हुलसनगंज निवासी जरनैल सिंह उर्फ जैली की पत्नी करनैल कौर (40) के फांसी लगाने की सूचना पर सीओ एमसी बिंजौला, कोतवाल वीडी उनियाल, चौकी इंचार्ज गणेश पांडे मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। हजीरा गांव से आए मृतका के पिता उत्तम सिंह और भाई अमरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि जरनैल सिंह का एक महिला से अवैध संबंध हैं। इसे लेकर बेटी से उसका विवाद होता था।
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी महिला मकान बंद कर अपने बच्चों संग फरार है। उन्होंने बताया कि बेटी की मौत की खबर भी उन्हें पड़ोसी से मिली। मृतका के भाई अमरजीत सिंह ने बताया कि उसकी बहन करनैल कौर ने गांव के एक व्यक्ति के माध्यम से संदेशा भेजकर सोमवार को उसे घर बुलाया था। उसकी बहन उसे कुछ बताना चाहती थी, लेकिन इससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान परिजनों और जरनैल सिंह के बीच गहमागहमी भी हो गई। इस पर पुलिस ने जरनैल सिंह को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बताया कि सोमवार सुबह पड़ोस की लड़की पूजा दूध लेने आए थी। उसी ने करनैल कौर के गोशाला के टीनशेड में रस्सी से लटकने की सूचना दी थी। रस्सी खोलकर करनैल कौर को निकाला गया, लेकिन तब तक उसका देहांत हो चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed