फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Woman robbed jewelery worth lakhs

महिला से लाखों के जेवर लूटे 

Sat, 11 Jun 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर Updated Sat, 11 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

ज्योतिष बनकर आए दो ठग घर से आम खरीदने निकली एक बुजुर्ग महिला को सम्मोहित करके दिन दहाड़े लाखों रुपये के सोने के जेवर लूट कर फरार हो गये। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। नगर की कैनाल कालोनी निवासी आशा फुटेला पत्नी राजकुमार फुटेला शनिवार को बाजार निकली।
उन्होंने बताया जब वह अशोक चड्ढा की वर्कशाप के निकट वाली गली से अपने घर लौट रही थी इस बीच एक युवक ने कालोनी में किसी महिला डाक्टर का घर पूछा महिला ने बताया कि यहां पर कोई डाक्टर नही रहता इस बीच एक अन्य युवक आया और पहले आये युवक को पंडितजी बोलकर अपना हाथ दिखाते बोला कि आपने जो पहले बताया वह सब सच निकला है। इस बीच दोनों युवकों ने अपनी बातों के जाल में महिला को उलझा लिया और महिला से अपने परिवार की सुख शांति के लिये धूप लाने को कहा।
विज्ञापन

आशा ने बताया कि जब वह धूप लेने को डीडी चौक के मंदिर तक गई तो दोनों पीछे आ गये बाद में दोनों ने बातों में उलझाकर महिला के गले का हार व अंगूठी आदि एक रुमाल में रखवा लिए। बाद में कुछ कदम आगे बढ़ने की बात कहकर फरार हो गये। ठगों के फरार होने पर महिला ने चीखना चिल्लाना शुरू किया लेकिन तब तक ठग गायब हो गये। महिला के अनुसार ठग साढ़े तीन तोले जेवर और कुछ नगदी ले गए हैं। सूचना पर पुलिस ने ठगों की खोजबीन के लिये घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगालने शुरू किए है। भाजपा नेता ओम प्रकाश दुआ ने कहा कि नगर में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं लेकिन किसी घटना का खुलासा नही हो पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed