फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   woman injured by son died

बेटे के हमले में घायल महिला ने दम तोड़ा

Thu, 20 Oct 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Thu, 20 Oct 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
woman injured by son died
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

बेटे की ओर से हुए जानलेवा हमले में घायल महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का गुपचुप ढंग से दाह संस्कार कर दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ दर्ज जानलेवा हमले की धारा को हत्या में तरमीम कर दिया। 

विज्ञापन


13 अक्तूबर को मार्बल कालोनी निवासी राजवती देवी (58) पत्नी हरनाम सिंह को उसके पुत्र संजीव सैनी ने घायल हालत में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। संजीव ने पुलिस को गुमराह करने के लिए घर में दो अज्ञात लोगों के घुसने और उनके द्वारा हमले करने की बात कही थी। संदेह होने पर पुलिस ने गहराई से छानबीन की तो संजीव का झूठ पकड़ा गया। पुलिस ने संजीव को गिरफ्तार किया तो उसने पूरी घटना उगल दी। 
विज्ञापन


बताया कि मां अपनी दो विवाहित बेटियों को ज्यादा प्यार करने के साथ ही उनको रुपए देती थी। दुुुकानों को लेकर चल रहे विवाद पर उसने चाचा से सुलह कर ली थी। दुकानों का सौदा कर बयाने के तौर पर 75 हजार रुपए भी ले लिए थे, लेकिन उसकी मां समझौते का विरोध कर रही थी। शराब के नशे में उसने इसी बात को लेकर हुए झगड़े में मां के सिर पर फावड़ा मारकर उसे घायल कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी अस्पताल में भर्ती राजवती देवी की हालत नाजुक होने पर डाक्टर ने मंगलवार को उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया था। परिजन उसे उपचार के लिए मुरादाबाद ले जा रहे थे कि रास्ते में ही राजवती ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना दाह संस्कार कर दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। 

बांसफोड़ान चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह ने रात में ही शमशान घाट जाकर साक्ष्य के रुप में चिता की राख रखी। उन्होंने बताया कि आरोपी संजीव सैनी के खिलाफ दर्ज 307 के मुकदमे को धारा 302 में तरमीम कर दिया गया है। पुलिस को सूचना दिए बिना महिला का दाह संस्कार करने पर मृतका के पति से पूछताछ की जा रही है।


बेहोश होकर गिरे मजदूर की अस्पताल में मौत
काम खत्म कर घर लौटने के दौरान बेहोश हुए मजदूर की अस्पताल में मौत हो गई।
मूल रुप से सिवान थाना रघुनाथपुर बिहार का रहने वाला 50 वर्षीय सुरेंद्र चौरसिया रुद्रपुर के अटरिया मोड़ के पास किराए के मकान में रहकर मजदूरी का काम करता था। मंगलवार शाम सुरेंद्र काम खत्म कर घर लौट रहा था। इसी दौरान घर से कुछ दूर पहले ही बेहोश होकर गिर गया। आसपास के लोगों ने सुरेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed