फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Violence against occupation

प्लाट पर कब्जे को लेकर मारपीट, चार नामजद

Sat, 20 Jun 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Sat, 20 Jun 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Violence against occupation

प्लाट पर कब्जे को लेकर श्यामपुरिया राइस मिल निवासी एक व्यक्ति से मारपीट कर दी गई। तहरीर पर पुलिस ने एलाइंस कालोनी निवासी चार लोगाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, मुकदमे से भड़के दूसरे पक्ष के लोगाें ने एसएसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया। साथ ही डीआईजी से मुलाकात कर दर्ज मुकदमा निरस्त करने की मांग की।

विज्ञापन


काशीपुर रोड श्यामपुरिया राइस मिल निवासी सुमित अग्रवाल ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा था कि एलाइंस कालोनी गेट पर उनका एक प्लाट है। उसमें कालोनी के ही कुछ लोग अवैध कब्जा करने की फिराक में है। बुधवार को एलाइंस कालोनी के राजेंद्र चुघ, अशोक सरना, शशि कुमार एवं वाईके शर्मा उसके खाली प्लाट पर दीवार बना रहे थे। पता चलते ही जब उसने विरोध किया तो, वे उससे गालीगलौज करने लगे। आरोप है कि इस दौरान उससे मारपीट भी की गई। आसपास के लोगों ने उसे बमुश्किल बचाया। इस पर पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा 323, 504 एवं 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


उधर, चारों के खिलाफ दर्ज मुकदमे की सूचना पर एलाइंस रेजिडेंस वेलफेयर सोसायटी के लोग भड़क गए। उन्होंने एसएसपी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर मुकदमा निरस्त करने की मांग उठाई। उनका कहना था कि एलाइंस बिल्डर ने मानचित्र स्वीकृत कराकर कालोनी का निर्माण किया था। बिल्डर द्वारा कालोनी के मुख्य गेट पर स्थित पार्क को सुमित अग्रवाल को बेचने का मामला जब कालोनी के लोगों को पता चला तो उन्होंने इसका विरोध किया। इसी रंजिश के चलते सुमित अग्रवाल ने उक्त चारों के  खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में वे मुकदमा निरस्त कराने की मांग को लेकर डीआईजी पीएस सैलाल और एसएसपी नीलेश आनंद भरणे से भी मिले। प्रदर्शन करने वालों में वाईके शर्मा, राजेंद्र चुघ, महेश बब्बर, शशि गुप्ता, एमपी तिवारी, हरनाम चौधरी, शिव अरोरा, राजेश डाबर, अशोक सरना, सतीश, योगेश, आरके शर्मा, श्याम पुजारा, अमन, महेंद्र गोयल, अजय अग्रवाल, दीपक खुराना, रवि खुराना, सीबी सिंह, सुखवीर सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed