फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   two people committes suicide

प्रेम के आड़े आई जाति तो खत्म हुई दो जिंदगियां

Wed, 21 Feb 2018 01:05 AM IST
मोहम्मद समी गदरपुर।
मोहम्मद समी गदरपुर। Updated Wed, 21 Feb 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
two people committes suicide
गदरपुर में मृतक विजय - फोटो : Amar Ujala

कच्ची उम्र में चढ़ा प्यार का परवा मंजिल तक पहुंचने से पहले ही दो जिंदगियां लील गया। एक दूजे के होने में आ रही जाति की बाधा पार नहीं पाने से हताश होकर प्रेमी युगल ने मौत को गले लगाना ही बेहतर समझा। दोनों ने जिंदगी खत्म करने के लिए घरों से दूर एक खेत को चुना और वहीं जहर पी लिया। दोनों के आत्मघाती फैसल से न सिर्फ परिजन स्तब्ध हैं बल्कि ग्रामीण भी अवाक हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विजय और लड़की का प्रेम प्रसंग काफी गहरा हो गया था। दोनों अच्छी तरह से जानते थे कि जातियां अलग होने की वजह से परिजन कभी भी उनकी शादी के लिए राजी नहीं होंगे। बताया जा रहा है कि दोनों ने घर से भागने का फैसला भी कर लिया था। लेकिन पैसे की कमी और परिजनों को छोड़कर जाने का फैसले से हाथ खींच लिए थे।
विज्ञापन


लड़की भी विजय के साथ जिंदगी गुजारने की चाह रखे थे। लेकिन जातियों की बाधा उनके प्रेम पर भारी पड़ रही थी। इसी वजह से उन्होंने जिंदगी साथ खत्म करने का फैसला कर लिया था। सोमवार की शाम लड़की अपनी ताई के घर जाने की बात कहकर निकली थी लेकिन देर रात तक नहीं लौटी थी। इधर विजय के भी घर देर तक नहीं पहुंचने पर परिजन चिंतित थे। इसी बीच दोनों के जहर खाने के फोन ने परिजनों के होश उड़ा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों की बताई जगह पर परिजन पहुंचे तो विजय और लड़की जहर पीकर तड़प रहे थे। लेकिन परिजनों के प्रयास के बाद भी दोनों को नहीं बचाया जा सका। घटना की जानकारी से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया, वहीं ग्रामीणों का हूजूम भी दोनों परिवारों को सांत्वना देने पहुंच गया। दोनेें घरों में रोते बिलखते परिजनों की चीखों के बीच सिर्फ मातम पसरा हुआ था। हर किसी की आंखों में विजय और प्रीति द्वारा मौत को गले लगा लिया जाने का दुख दिखाई दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed