फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two lakh fugitives from women in the name of job abroad

विदेश में नौकरी के नाम पर महिला से दो लाख ठगे

Fri, 23 Nov 2018 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी एक महिला को विदेश में नौकरी के सपने दिखाकर दिल्ली निवासी महिला ने दो लाख रुपये ठग लिए। रकम वापस मांगने पर आरोपी महिला ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आईटीआई थाने में तहरीर देकर आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।  

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में द्रोणासागर, जसपुर खुर्द निवासी नेहा सैनी ने कहा है कि 29 मई 2018 को वह अपनी दोस्त के जरिए मालवीयनगर, दिल्ली निवासी आकांक्षा से मिली थी। उक्त महिला ने उसे विदेश में जॉब दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन


इस पर उसने 30 मई को अपने एक्सिस बैंक के खाते से उसके खाते में एक लाख रुपये जमा कर दिए। इसके साथ ही पचास हजार रुपये अपनी सहेली के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद यह रकम 25-25 हजार कर आकांक्षा के खाते में डाल दिए गए। इसके बाद 18 जून 2018 को नेट बैंकिंग के द्वारा 25 हजार रुपये उक्त महिला के खाते डाले। बचे हुए 25 हजार रुपये अपने भाई के खाते से उसके खाते में जमा कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय बाद उक्त महिला से रकम की रसीद और कंपनी का विवरण मांगने पर उसने जुलाई के पहले हफ्ते में देने की बात कही। बाद में  महिला ने कॉल उठाना भी बंद कर दिया। दस नवंबर को महिला ने आकांक्षा को फोन कर रकम वापस मांगी। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed