फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two brothers attacked by beer bottles, fire breath

दो भाइयों पर बीयर की बोतलों से हमला, फायर झोंके

Sun, 27 Mar 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 27 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 शहर के एक रेस्टोरेंट में मोबाइल में बात करने के दौरान दो पक्ष भिड़ गए। आधा दर्जन युवकों ने दो भाइयों की पिटाई की और एक भाई के सिर पर बीयर की बोतल फोड़ डाली। आरोप है कि रेस्टोरेंट के बाहर दोनों भाइयों पर फायर भी झोंके गए। दोनों घायलों में से एक ही हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने दो नामजद सहित आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुुरु कर दी है।

  शनिवार रात मलिक कालोनी निवासी दो भाई सचिन तनेजा और गौरव तनेजा गाबा चौक स्थित चिलाना टावर रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। उनकी बगल की टेबिल में फौजी मटकोटा निवासी अतेंद्रपाल उर्फ बिट्ट चौधरी अपने साथी के साथ बैठा था। फोन पर बात करते समय रेस्टोरेंट में हो रहे शोरगुल को लेकर दोनों पक्षों में गहमागहमी हो गई। लेकिन मौजूद लोगों ने मामला किसी तरह शांत करा दिया।
विज्ञापन

सचिन का आरोप है कि थोड़ी देर बाद अतेंद्रपाल, रोहित मलिक और चार अन्य साथियों के साथ रेस्टोरेंट में आ धमके। उन्होंने गालियां देते हुए उनके साथ जमकर मारपीट की। उसे और उसके भाई गौरव पर बीयर की बोतलों से जानलेवा हमला कर रिवाल्वर भी तान दिया। जिससे वे लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेस्टारेंट में मौजूद सुनील, अमिल और अन्य लोगों ने हमलावरों से उन्हें बचाया। डर के मारे वे थोड़ी देर तक रेस्टारेंट में ही रहे। इसके बाद जब वे बाहर आए तो रेस्टोरेंट के बाहर पहले से ही घात लगाकर बैठे बिट्टू और रोहित ने जान से मारने की नीयत पर फायर झोंके। जिससे वे बाल-बाल बच गए। दोनों को उपचार को जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां गौरव की हालत गंभीर होने पर सुशीला तिवारी हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि अतेंद्रपाल, रोहित और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307, 324, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed