फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two arrested with old notes of 2.5 million rupees

ढाई करोड़ के पुराने नोटों के साथ दो गिरफ्तार 

Tue, 15 Jan 2019 12:22 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Tue, 15 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with old notes of 2.5 million rupees
काशीपुर में पकड़े गए नोटों के साथ आरोपी।  - फोटो : amar ujala

पुलिस ने कुंडेश्वरी में एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में छापा मारकर वहां से एक हजार और पांच सौ ढाई करोड़ मूल्य के पुराने नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो फरार हो गए। एसएसपी ने चलन से बाहर हो चुकी मुद्रा बरामद करने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन


सोमवार को पुलिस को आईएमएम रोड स्थित प्रॉपर्टी डीलर कुंवर सिंह बिष्ट के कार्यालय में बड़ी संख्या में अप्रचलित करेंसी होने की सूचना मिली। इस पर कोतवाल चंचल शर्मा के नेतृत्व में टीम ने प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में छापा मारकर वहां से एक हजार और पांच सौ के पुराने नोटों का जखीरा बरामद किया। गिनती में ये नोट ढाई करोड़ रुपये निकले।
विज्ञापन


पुलिस ने कुंडेश्वरी निवासी प्रॉपर्टी डीलर कुंवर बिष्ट और कैलाश गेट ऋषिकेश निवासी बृजेश डिमरी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके साथी ग्राम गुलजारपुर निवासी गुरुप्रेम सिंह और फौजा कॉलोनी कुंडेश्वरी निवासी रंजीत सिंह फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक कार (यूपी 16 एल 3658) भी कब्जे में ली है। मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 420/511, 102 व 5/7 एसबीएन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि अप्रचलित करेंसी एकत्र करने का सूत्रधार फरार गुरुप्रेम सिंह है। प्रारंभिक जांच में बरामद करेंसी के मुरादाबाद क्षेत्र से एकत्र किए जाने की बात सामने आई है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा था कि बरामद करेंसी किस प्रयोज्य से एकत्र की गई थी।

पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि करेंसी लाने वालों ने उन्हें एक करोड़ के नोटों के बदले 10 लाख रुपये दिए जाने की जानकारी दी थी। इस मुद्रा को कहां से बदला जाना था, इस बारे में उन्हें कुछ नहीं बताया गया था। एसएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी गुरुप्रेम के पकड़ में आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। 

पुलिस टीम में ये शामिल रहे 
पुलिस टीम में कोतवाल चंचल शर्मा, एसएसआई बीएस बिष्ट, दिनेश फर्त्याल, खुशवंत सिंह, सुनील बिष्ट, हेमचंद्र हरड़िया, प्रकाश चंद्र, कांस्टेबल कुलदीप सिंह, पुष्पेंद्र रावत, देवेंद्र नेगी, सुरेंद्र सिंह, दिनेश, सतीश भट्ट और दलीप बोनाल शामिल रहे। 

खुफिया विभाग की टीमों ने भी की पूछताछ 
काशीपुर। अप्रचलित मुद्रा पकड़े जाने की सूचना पर खुफिया विभाग के अधिकारियों ने पकड़े गए आरोपियों से गहन पूछताछ की। कुंडेश्वरी में ढाई करोड़ की राशि के अप्रचलित नोट पकड़े जाने की सूचना पर अभिसूचना इकाई, स्थानीय अभिसूचना इकाई और विशेष अभिसूचना इकाई के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथी से जरूरी जानकारी जुटाई। 

काशीपुर में पहले भी दो बार पकड़ी जा चुकी है पुराने नोटों की खेप

काशीपुर। काशीपुर में दो बार पहले भी अप्रचलित नोटों की दो बड़ी खेपें पकड़ी जा चुकी है। पुलिस ने 18 मई 2017 को 23 लाख और 31 जुलाई 2017 को 79.45 लाख रुपये की अप्रचलित मुद्रा बरामद की थी। जिन लोगों के कब्जे से चलन से बाहर के नोट बरामद हुए थे, वे लोग इस रकम को बदलवाने के लिए एनआरआई की तलाश में थे। 

18 2017 मई को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग पांच सौ और एक हजार के पुराने नोटों को बदलवाने के लिए एनआरआई की तलाश में हैं। पुलिस ने इस धंधे में लिप्त लोगों को दबोचने के लिए जाल बिछाया। एसओजी टीम ने एनआरआई बनकर उक्त लोगों को पुराने नोट बदलने का झांसा देकर उन्हें गंगे बाबा रोड पर स्थित एक दुकान पर बुलाया। आरोपियों के वहां पहुंचने पर पुलिस ने दो लोगों को धर दबोचा।


पुलिस ने पकड़े गए बैलजूड़ी निवासी शहजाद और ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) निवासी शकील की निशानदेही पर 23 लाख के पुराने पांच सौ और एक हजार के नोट बरामद किए थे। उधर, पुलिस ने बीती 31 जुलाई 2017 को थाना आईटीआई ग्राम गिरधई निवासी जसविंदर सिंह उर्फ पप्पू, जसपुर खुर्द निवासी परमजीत सिंह उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया था। तब पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कमीशन पर पुराने नोटों से नये नोट बदलवाने की बात कबूली थी। पुलिस ने जसविंदर के पास से 54 लाख और परमजीत के पास से 25 लाख 45 हजार के पुराने नोट बरामद किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed