{"_id":"571d0c814f1c1b742f8b5556","slug":"truck-going-from-sidkul-to-ahemadabad-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिडकुल से अहमदाबाद जा रहे ट्रक में लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिडकुल से अहमदाबाद जा रहे ट्रक में लूटपाट
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Sun, 24 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडकुल की टाटा मोटर्स कंपनी से माल लेकर अहमदाबाद जा रहे ट्रक में कुछ युवकों ने पथराव करने के बाद लूटपाट कर दी। पथराव की घटना में क्लीनर को चोट आ गई।
विज्ञापन
इस दौरान युवकों ने वाहन पर कब्जा जमाते हुए चालक के पास रखी 6 हजार की नगदी, एटीएम और अन्य जरूरी कागजात लूट लिए। मामले की तहरीर पुलिस को सौंप दी गई है। घटना बीती रात 12 बजे कोतवाली के ठीक सामने हुई।
विज्ञापन
शहर में अपराधी किस कदर बेखौफ हो चुके हैं इसकी बानगी बीती रात कोतवाली के सामने देखने को मिली। सिडकुल की टाटा मोटर्स कंपनी से माल लेकर जा रहा जब कोतवाली के पास पहुंचा तभी कुछ युवकों ने ट्रक में पथराव कर दिया। पथराव की घटना में जहां ट्रक के शीशे चकनाचूर हो गए वहीं क्लीनर जसवीर सिंह का भी सिर फट गया।
विज्ञापन
इस दौरान युवकों ने चालक-परिचालक को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि युवकों ने चालक के पास रखी छह हजार की नगदी, एटीएम और अन्य कागजात छीन लिए। ट्रक स्वामी चौ. हरेंद्र सिंह ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।