तमंचे की नोक पर महिला से छेड़छाड़, पति को पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचे की नोक पर दबंगों ने बिंदुखेड़ा निवासी महिला से छेड़छाड़ की। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने घर का दरवाजा भी तोड़ दिया। यही नहीं घटना के दौरान घर पर पहुंचे पति के विरोध करने पर दबंगों ने उसे भी बेरहमी पीटा। शोर शराबा होने पर आरोपी फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक बिंदुखेड़ा निवासी महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसका पति डाक्टर है। मंगलवार की रात वह दवा लेने के लिए गया हुआ था। वह घर में अकेले ही थी। रात करीब साढ़े 11 बजे गांव के ही दो-तीन युवकों ने उसके घर के बाहर से पति को आवाज लगाई। जब उसने कहा कि वह घर में नहीं है, तो उसका फायदा उठाकर उन्होंने घर का दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजे के टूटने की आवाज सुनकर जब वह बाहर आई तो उन्होंने उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उस पर तमंचा टेक दिया। साथ ही जान से मारने की भी धमकी दी। इसी बीच उसका पति भी घर आ गया। आरोप है कि इस दौरान दबंगों ने उसके पति से भी मारपीट की। शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों को एकत्र होता देख आरोपी फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।